अमेरिका के मंसूबों पर फिरा पानी! रूस दौरे पर जाएंगे चीनी राष्ट्रपति, मॉस्को के ‘विक्टरी डे’ परेड में होंगे शामिल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-China Relation: यूक्रेन युद्ध के बहाने रूस से नजदीकियां बढ़ाने की ट्रंप की कोशिशे नाकाम होते दिखाई दे रही है. दरअसल, चीन के राष्‍ट्रपति 7 से 10 मई तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं. जहां वो चीन और रूस के संबंधों को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे. चीन ने पहले ही कहा था कि उसके दोस्‍त रूस को बीजिंग से अलग करना आसान नहीं है.

इस मामले में रविवार को रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने पूरी जानकारी दी. जिनपिंग की रूस यात्रा का पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था, क्‍योंकि रूसी राष्‍ट्रपति ने नौ मई को मॉस्को में विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए पुतिन ने शी जिनपिंग को न्‍योता दिया था.

दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

‘क्रेमलिन’ ने बयान जारी कर कहा कि शी जिनपिंग रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर आ रहे हैं और ‘विक्टरी डे’ समारोह में भाग लेने के साथ-साथ दोनों नेता ‘‘व्यापक साझेदारी और रणनीतिक संपर्क के संबंधों के आगे विकास’’ तथा ‘‘अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय एजेंडे के मुद्दों’’ पर चर्चा करेंगे.

रूस और चीन में होंगे कई समझौते

सूत्रों के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान रूस के राष्‍ट्रपति के साथ कई द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करेंगे. बता दें कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से शी जिनपिंग की यह तीसरी रूस यात्रा होगी. इससे पहले सितंबर 2024 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उन्‍होंने रूस की यात्रा की थी. इसके अलावा मार्च 2023 में भी उन्‍होंने रूस की यात्रा की थी.

इसे भी पढें:-PoK में लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग कैंप, आतंकियों को किया जाता है ट्रेंड, सैटेलाइट इमेज के जरिए हुआ खुलासा

 

Latest News

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली अफगानिस्तान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Afghanistan Earthquake: भूकंप के झटकों से अफगानिस्तान की धरती कांप उठी. बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए....

More Articles Like This