शी जिनपिंग ने पुतिन को दिया नए साल का संदेश, कहा- चीन और रूस संबंधों में आ रही प्रगाढ़ता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-China relations: नए साल के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को शुभकामना दी है. इस दौरान जिनपिंग ने कहा कि चीन और रूस के संबंध उच्च स्तर की ओर अग्रसर हैं. दोनों देश एकजुट होकर ‘‘गैर-गठबंधन, गैर-टकराव के उचित रास्ते’’ पर आगे बढ़ रहे हैं. चीनी राष्‍ट्रपति ने अपने शुभकमना संदेश में कहा कि इस सदी में तेजी से हुए परिवर्तन और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के बीच चीन और रूस हमेशा गैर-गठबंधन, गैर-टकराव और किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाने के उचित रास्ते पर हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं.

पुतिन ने भी दिया संदेश

वहीं, रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने भी अपने संदेश में कहा कि चीन और रूस ने नए युग के लिए समन्वय की खातिर रूस-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि चीन और रूस की अर्थव्यवस्था व्यापार, ऊर्जा, परिवहन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बीच परस्पर लाभकारी सहयोग सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है.

अमेरिका ने दी थी चेतावनी

हालांकि अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दोंनों देशों के लिए चेतावनी दी है. ट्रंप ने चीन के प्रति अमेरिकी नीति को सख्त बनाने के अलावा अमेरिका को चीनी निर्यात पर दंडात्मक शुल्क लगाने की धमकी दी है, जबकि यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए पुतिन के साथ गर्मजोशी से पेश आने का संकेत दिया है. हालांकि ट्रंप के सत्‍ता का कार्यभार संभालने से पहले ही दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढें:-शतरंज की दुनिया में बजा भारत का डंका, वर्ल्ड ब्लिट्ज चेस चैम्पियनशिप में वैशाली ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

 

Latest News

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची जांच टीम

Delhi School Bomb Threat: नई दिल्ली डराने वाली खबर सामने आई है. यहां स्कूलों को बम से उड़ाने की...

More Articles Like This

Exit mobile version