रूस में चुनावी जंग, पुतिन की पार्टी ‘यूनाइटेड रशिया’ एकतरफा आगे

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Election Results: रूस में संसदीय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सपोर्ट वाली सत्तारूढ़ पार्टी यूनाइटेड रशिया देश के स्टेट ड्यूमा चुनाव में सबसे आगे चल रही है. शुरुआती नतीजों के अनुसार, पुतिन की पार्टी को अब तक 57.5 प्रतिशत वोट मिले हैं. बता दें कि जैसे भारत में लोकसभा संसद का निचला सदन है, वैसे ही स्टेट ड्यूमा रूसी संसद का निचला सदन है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के अंतिम नतीजे 25 सितंबर से पहले आने की संभावना है. रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 20 सितंबर को तीन दिन तक चला मतदान खत्म होने के बाद यूनाइटेड रशिया काफी आगे है. यह फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू करने के बाद पहला स्टेट ड्यूमा चुनाव है, जिसे पुतिन ने देश की सैन्य और राजनीतिक नीतियों के लिए जनता के समर्थन के संकेत के तौर पर पेश किया है.

पुतिन की पार्टी के खिलाफ कोई बड़ी ताकत नहीं

वहीं, राष्ट्रपति वोटिंग से पहले पुतिन ने कहा था कि “आपका फैसला और आपका संकल्प एक बार फिर दिखाएगा कि लाखों लोग हमारे सैनिकों का समर्थन कर रहे हैं और हम एक साथ खड़े हैं. हम साझा मूल्यों, अपने इतिहास और अपनी मातृभूमि के प्यार से जुड़े हुए हैं.” यह चुनाव ऐसे राजनीतिक माहौल में हुआ, जहां पुतिन सरकार का कंट्रोल है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में रूसी सरकार के खिलाफ मजबूत राजनीतिक विरोध करीब नहीं था. रूस की एकमात्र रजिस्टर्ड युद्ध-विरोधी पार्टी याब्लोको को पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में हिस्सा लेने से रोक दिया था.

पुतिन खुद इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे. उन्हें अगला राष्ट्रपति चुनाव 2030 में लड़ना है. इससे पहले 2021 में हुए संसदीय चुनाव में यूनाइटेड रशिया ने स्टेट ड्यूमा की 450 में से 324 सीटें जीती थीं.

भारत में भी बने थे मतदान केंद्र

इस बीच, विदेशों में रहने वाले रूसी नागरिकों ने भी इस मतदान में हिस्सा लिया. दरअसल, भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने नई दिल्ली में वोट डाला. भारत में रहने वाले रूसी नागरिकों के लिए कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और गोवा में थे.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This