भारत ने अमेरिका-रूस वार्ता का किया समर्थन, यूक्रेन ने युद्ध खत्म होने की जताई उम्मीद

Must Read

Russia Ukraine War : अमेरिका और रूस के बीच अलास्का में होने वाली बैठक के लिए भारत ने बनी समझ का स्वागत किया है. जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने घोषणा करते हुए कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात करेंगें.  ऐसे में इस मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने जारी बयान में पीए मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि “यह युद्ध का युग नहीं है.”

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय का कहना है कि “भारत अमेरिका और रूसी संघ के बीच अलास्का में होने वाली बैठक के लिए हुई समझ का स्वागत करता है. इस दौरान उन्‍होंने ये भी का कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने और शांति की संभावनाओं को खोलने का वादा करती है. जानकारी देते हुए बता दें कि पीएम मोदी ने पहले कई बार कह चुके हैं कि कि यह युद्ध का युग नहीं है.

2015 के बाद पुतिन की पहली अमेरिका यात्रा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के एक राज्य अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर सम्मेलन में बैठक करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साल 2015 के बाद पहली बार अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि “अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच लंबे समय से इंतजार के बाद अमेरिका के महान राज्य अलास्का में बैठक होगी.

इसे भी पढ़ें :- भारत एक चमचमाती मर्सिडीज और…, जहर उगलते-उगलते सच बोल गए PAK फील्ड मार्शल आसिम मुनीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This