रूस के घर मे घुसकर यूक्रेन ने किया हमला, 13 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: लंबे समय से जारी रूस यूक्रेन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच यूक्रेन ने रूस में बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें एक बच्चा समेत 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हमले में 39 लोग घायल हुए हैं. यूक्रेन का ये ड्रोन अटैक रूस के तातारस्तान इलाके में हुआ है. इससे एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन में कई इलाकों में ड्रोन हमले किए थे, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से ज्यादा घायल हो गए थे.

ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन ने हाल ही में रूस के उन ठिकानों पर हमला तेज कर दिया है, जिसे लेकर उसका मानना है कि इससे रूस को मदद मिलती थी. जबकि रूसी अधिकारियों का कहना है कि जहां यूक्रेन ने ड्रोन अटैक किया है, वहां सिर्फ आम लोग रहते हैं.

यूक्रेन हमले में 13 लोगों की मौत

बीबीसी के मुताबिक, ये हमला तातारस्तान इलाके के निजनेकामस्क शहर में हुआ है. निजनेकामस्क के मेयर रादमीर बेलायेव ने हमले की पुष्टि की है और दुख जताया है. बता दें कि निजनेकामस्क शहर यूक्रेन की सीमा से 1,100 किलोमीटर दूर है. ऐसे में रूस ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने 450 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. यूक्रेन अब ड्रोन के जरिए रूस के काफी अंदर तक हमला कर रहा है.

वहीं, रूस भी लगातार यूक्रेन के शहरों और रिहायशी इलाकों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रहा है. एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर ड्रोन हमले किए हैं, जिसमें 13 लोग मारे गए. इससे पहले पिछले हफ्ते भी यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This