रूस ने यूक्रेन के वेलीका नोवोसिल्का शहर पर किया कब्जे का दावा, क्या अमेरिका इस जंग में कर सकेगा कोई कारनामा?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक ओर रूस और यूक्रेन के बीच की जंग रूकवाने में लगे है, वहीं दूसरी ओर इस युद्ध में धीरे धीरे रूस को बढ़त मिल रही है, जो वलोडिमिर जेलेंस्की की टेंशन को बढ़ा रहा है. दरअसल, अब रूस ने यूक्रेन के एक और बड़े शहर पर कब्जा करने का दावा कर दिया है.

इस अहम शहर पर कब्जे का दावा

रूस का कहना है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के लिए रणनीतिक रूप से अहम वेलीका नोवोसिल्का शहर पर कब्जा कर लिया है. वहीं, रूस के रक्ष मंत्रालय ने भी वेलीका नोवोसिल्का शहर पर कब्‍जा करने की घोषणा कर दी है. हालांकि रूस के इस दावे की स्‍वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकीं है. बता दें कि रूसी सैनिक यूक्रेन के औद्योगिक केंद्र पर कीव की पकड़ को कमजोर करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

यूक्रेन ने क्या बताया?

वहीं, रूस के इस दावे पर यूक्रेन का भी बयान सामने आया है, यूक्रेन का कहना है कि उसके सैनिक रणनीतिक कदम उठाते हुए महज कुछ क्षेत्रों से वापस आए हैं. यूक्रेन की 110वीं सेपरेट मैकेनाइज्ड ब्रिगेड ने रविवार को जारी किए गए एक बयान में कहा है कि घेरेबंदी से बचने के लिए यूक्रेनी सेना वेलीका नोवोसिल्का के कुछ हिस्सों से पीछे हट गई है.

युद्ध को 3 साल पूरे होंगे

आपको बता दें कि आगामी फरवरी में रूस और यूक्रेन बीच जंग को तीन साल पूरें हो जाएंगे. वहीं, यदि यूक्रेन के वेलीका नोवोसिल्का शहर पर रूस की सेना द्वारा कब्जे का दावा सही साबित हो जाता है तो ये इस साल यानी 2025 में ऐसा पहला मौका होगा जब रूस ने यूक्रेन के किसी ऐसे अहम शहर पर कब्जा कर लिया हो. बता दें कि वेलीका नोवोसिल्का शहर पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में स्थित है.

इसे भी पढें:-डोनाल्ड ट्रंप का एक के बाद एक कड़ा फैसला बढ़ा रहा कई देशों की चिंता, अब कोलंबिया पर दिया कार्रवाई का आदेश

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This