स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russian-Slovakia Relations: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको रविवार को अपने रूस की यात्रा के लिए मास्‍को पहुंचे, जहां उन्‍होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आमने-सामने मुलाकात की. ऐसे में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के मुताबिक, फिको और पुतिन मुलाकात के दौरान “अंतरराष्ट्रीय स्थिति” और रूसी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर बातचीत की.

यूरोपीय देश के नेताओ की मॉस्‍को यात्रा आम बात नहीं

दरअसल, फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से यूरोपीय संघ में शामिल किसी देश के नेता की मॉस्को की यात्रा सामान्य बात नहीं मानी जा रही है. क्‍योंकि मॉस्‍को द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद से यूरोपिय देशों के नेताओं का पुतिन से फोन पर बात करना और मिलना काफी कम हो गया है. लेकिन हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने जुलाई में रूस की यात्रा की थी, जिसकी यूक्रेन और यूरोपीय संघ के नेताओं ने निंदा की थी.

फिको ने बंद की यूक्रेन को सैन्‍य सहायता

हालांकि यूक्रेन युद्ध को लेकर फिको के विचार अधिकांश अन्य यूरोपीय नेताओं से बिल्कुल अलग है. बता दें कि स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पिछले साल सत्ता में वापस लौटे थे, जब उनकी वामपंथी पार्टी ‘स्मेर’ ने रूसी समर्थन और अमेरिकी विरोधी को मुद्दा बनाकर संसदीय चुनाव जीता था.

वहीं, सत्‍ता में लौटने के बाद से ही फिको ने यूक्रेन के लिए अपने देश की सैन्य सहायता समाप्त कर दी. साथ ही उन्‍होंने रूस पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों की आलोचना भी की. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्‍होंन यूक्रेन को नाटों में शामिल होने से रोकने के लिए भी हर संभव मदद करने का संकल्‍प लिया.

इसे भी पढें:-दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति पर मंडरा रहा महाभियोग का खतरा, मार्शल लॉ से जुड़ा है मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version