S Jaishankar UAE Visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Jaishankar UAE Visit: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं. इस दौरे को भारत-यूएई संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. रविवार को अबू धाबी में उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रपति से मुलाकात, भारतीय समुदाय पर चर्चा

इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के बीच यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी मौजूद रहे, जिससे इस बैठक का महत्व और बढ़ गया.

जयशंकर का बयान (जैसा का तैसा)

विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हमारा शुक्रिया. भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके निर्देश के लिए उन्हें धन्यवाद.”

दुबई क्राउन प्रिंस से भी मुलाकात

डॉ. जयशंकर ने दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात की. उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, “शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मिलकर अच्छा लगा. दुबई में भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार की तारीफ की.”

विदेश मंत्री से हुई अहम कूटनीतिक चर्चा

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की. इस दौरान पश्चिम एशिया में बदलते हालात और उसके व्यापक प्रभावों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, “आज अबू धाबी में यूएई के डीपीएम और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मिलकर बहुत खुशी हुई. हमारी बातचीत इलाके के बदलते हालात और उसके असर पर केंद्रित थी.

यूएई में भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हमने उनकी गहरी सराहना की. हमें भरोसा है कि हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ेगी.”

भारतीय समुदाय से संवाद

डॉ. जयशंकर ने अपने दौरे की शुरुआत यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत के साथ की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “यूएई के अपने दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करके की. पश्चिम एशिया में चल रहे झगड़े के बीच उनकी भलाई और सुरक्षा के लिए जीओआई की कोशिशों के बारे में बात की.

इन मुश्किल समय में लोकल समाज में उनके योगदान की सराहना की. साथ ही भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने में यूएई सरकार के समर्थन की सराहना भी की.”

मॉरिशस दौरे के बाद UAE यात्रा

यूएई पहुंचने से पहले एस. जयशंकर मॉरिशस के दौरे पर थे, जहां उन्होंने 9वें इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की.

यह भी पढ़े: पाकिस्तान: तेल की कीमतों के बाद अब जनता को बिजली पर टैरिफ का झटका

Latest News

UP Election 2027: ‘बहुत बुरी तरह हारेंगे…’, राहुल गांधी को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी

UP Election 2027: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कांग्रेस नेता...

More Articles Like This

Exit mobile version