हूती विद्रोहियों ने सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco को बनाया निशाना, तेल की कीमतों में हो सकती है बढ़ोत्तरी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Arab: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी Aramco की सुविधाओं पर यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. इस बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में, हूथी सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि ग्रुप ने ‘बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के साथ एक सैन्य अभियान’ चलाया, जिसमें रियाद में Aramco को निशाना बनाया गया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हमले सटीक और सीधे थे, जिसकी वजह से उस जगह पर आग लग गई.

हालांकि, इस हमले को लेकर सऊदी अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है और न ही सरकारी तेल कंपनी Aramco ने आग लगने की वजह के बारे में कोई टिप्पणी की है. लेकिन सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इतना जरूर कहा है कि उसकी सेनाओं ने तोर अल-बहा फ्रंट और ताइज एक्सिस पर हूती लड़ाकों के खिलाफ 97 सटीक हमले किए. इन हमलों में लड़ाकू विमानों, ड्रोन, तोपखाने, मिसाइलों और स्नाइपर्स का इस्तेमाल किया गया.

वही, यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकारी सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अब्दुल्ला अल-नाजिली ने कहा कि इन हमलों में करीब 260 हूती लड़ाकों को निशाना बनाया गया जबकि 44 सैन्य वाहनों को नष्ट या बेकार कर दिया गया.

पिछले महीने भी हुआ था टकराव

बता दें कि पिछले महीने हूती विद्रोहियों ने दावा था कि उन्होंने सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर मौजूद रेड सी पोर्ट, यानबू में अरामको की सुविधाओं पर हमला किया. उस समय सऊदी अरब ने कहा था कि उसने ताइफ और यानबू की तरफ दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया था और अरामको की साइट्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. वहीं, इसी हफ्ते की शुरुआत में, सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया था कि हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को मुसलमानों के पवित्र शहर मदीना में एक पावर स्टेशन पर हमला किया.

Latest News

Gold Silver Price Today: आज नहीं बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए क्या है रेट

Gold Silver Price Today: आज नवरात्रि का नौवां दिन है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This