सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज की बिगड़ी तबीयत, PM मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद के बीमार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की. बता दें कि मेडिकल परीक्षण के बाद 88 वर्षीय किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज को फेफड़ों में सूजन का पता चला, जिसके लिए वह जेद्दा में एंटीबायोटिक उपचार ले रहे हैं.

पीएम मोदी का पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा,, “सऊदी अरब साम्राज्य के महामहिम राजा सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के स्वास्थ्य की रिपोर्ट को लेकर बेहद चिंतित हूं. मैं भारत के लोगों के साथ उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

2015 में सऊदी अरब के किंग बने सलमान   

बता दें, सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद 2015 में किंग अब्दुल्ला की मृत्यु के बाद से सऊदी अरब के किंग हैं. 2020 में अपने पित्ताशय को हाटने के लिए किंग सलमान ने सर्जरी कराई थी. वहीं, 2017 में मोम्मद बिन नायेफ को क्राउन प्रिंस के पद से हटा दिया गया था. उनकी जगह बिन सलमान को यह भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई थी.

यह भी पढ़े: US News:“भारत में हो रहे चुनाव दिलचस्प”, बोले पूर्व विदेश सचिव- “पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है…”

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version