पाकिस्तान को सऊदी ने दिया बड़ा तोहफा, 5 अरब डॉलर का कर्ज तीसरी बार रोलओवर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Saudi Arabia Pakistan:अमेरिका-ईरान के युद्ध के बीच पाकिस्तान लगातार सऊदी अरब के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और भी मजबूत करने में जुटा हुआ है, जिसका उसे बड़ा तोहफा भी मिला है. दरअसल, सऊदी अरब ने पाकिस्तान के पास जमा 5 अरब डॉलर की राशि को 3 साल के लिए रोलओवर करने का फैसला किया है, जिसकी पुष्टि पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के गवर्नर Jameel Ahmed ने की है. सरल भाषा में कहें तो पाकिस्तान को फिलहाल यह रकम सऊदी अरब को लौटाने के लिए और तीन साल का समय मिल गया है.

तीसरी बार टला पैसा लौटाने का वक्त

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी संसद में इस फैसले को बड़ी उपलब्धि बताया है, हालांकि रोलओवर का मतलब यही है कि जिस रकम की वापसी तय थी, उसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. यह लगातार तीसरी बार है जब सऊदी अरब ने पाकिस्तान को इस तरह की राहत दी है. सऊदी के इस फैसले से साफ है कि पाकिस्तान की विदेशी भुगतान व्यवस्था अभी भी बाहरी सहयोग पर काफी हद तक निर्भर है.

12 अरब डॉलर में बड़ा हिस्सेदार सऊदी

वहीं, SBP गवर्नर के मुताबिक, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के पास कुल 12 अरब डॉलर की विदेशी जमा राशि है. जिनमें से 8 अरब डॉलर केवल सऊदी अरब के हैं. यानी इस राशि का बड़ा हिस्सा अकेले रियाद से आया है. SBP गवर्नर जमील अहमद ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पाकिस्तान अपनी विदेशी कर्ज अदायगी को लेकर ‘आरामदेह स्थिति’ में है. उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में पाकिस्तान को 21.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 26.5 अरब डॉलर था. वहीं इससे पहले जुलाई 2026 में ही पाकिस्तान 2.2 अरब डॉलर का भुगतान कर चुका है.

फिर से घटा विदेशी मुद्रा भंडार

Latest News

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की मांगी इजाजत

New Delhi: तृणमूल कांग्रेस से सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी आंखों के इलाज के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का...

More Articles Like This

Exit mobile version