SCO Summit: इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. यहां बिश्केक में SCO सम्मेलन की बैठक चल रही है. काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट की बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हैं. पीएम मोदी इस सम्मेलन में क्या कहेंगे, इसपर सारी दुनिया की नजरें हैं. दुनिया में मौजूदा हालात को लेकर पीएम मोदी अपना पक्ष फिर साफ कर सकते हैं. बैठक से पहले SCO के नेताओं की ग्रुप फोटोग्राफी भी हुई. फोटोग्राफी के बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत भी हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है.
PM मोदी-जिनपिंग की बातचीत
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें SCO समिट में हिस्सा लेने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की है. इसका वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि यह समिट शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन(SCO) की 25वीं सालगिरह है. भारत वर्ष 2017 से इस संगठन का पूर्ण सदस्य है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और दुनिया के कई अन्य नेता हिस्सा ले रहे हैं.
पुतिन से भी मिले PM मोदी
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से मुलाकात की थी. दोनों नेता गर्मजोशी के साथ एक दूसरे के गले लगे. फिर एक ही कार में बैठकर नोमैड गेम्स में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए. पिछले नौ महीने में दोनों के बीच ये दूसरी मुलाकात थी. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से फिर से यूक्रेन जंग रोकने को कहा. पीएम मोदी ने Endless War की जगह End of War के बारे में सोचने को कहा. पीएम मोदी ने दो टूक लफ्जों में कहा कि आर्थिक विकास तभी होगा जब दुनिया में शांति होगी और शांतिका रास्ता बम और बंदूक से नहीं, बातचीत से ही निकलता है. साथ ही पीएम मोदी ने पुतिन को इसी महीने नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भी निमंत्रण दिया.