बांग्लादेश पहुंचे अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक डोनाल्ड लू, मोहम्मद यूनुस के साथ करेंगे बैठक

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: अमेरिका के विदेश विभाग के वरिष्‍ठ राजनयिक डोनाल्‍ड लू बांग्‍लादेश पहुंचे हैं. शनिवार को बांग्‍लादेश पहुंचे डोनाल्‍ड लू दक्षिण और मध्‍य एशियाई मामलों के सहायक सचिव हैं. यहां वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मुख्य रूप से वित्तीय और व्यापार मामलों पर चर्चा के लिए आए हैं. बांग्लादेश न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए कहा गया कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक सचिव डोनाल्ड लू झाका में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे हैं. इसमें दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रैंडन लिंच भी शामिल हैं. बता दें कि बांग्‍लादेश के बाद डोनाल्‍ड लू भारत भी आएंगे.

मोहम्‍मद यूनुस से मिलेंगे डोनाल्‍ड लू

रिपोर्ट में बताया गया कि द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए डोनाल्‍ड लू मोहम्मद यूनुस से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल वित्त और वाणिज्य सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद से भी मुलाकात करेंगा. विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा कि चर्चा खासतौर से वित्तीय और व्यापार मामलों से संबंधित होगी.

भारत भी आएंगे डोनाल्ड लू

मोहम्‍मद यूनुस से मुलाकात के बाद अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू भारत भी आएंगे. वह सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के भारतीय अधिकारियों से मिलेंगे. यह यात्रा अमेरिका और भारत 2+2 वार्ता की अंतर-सत्रीय बैठक के लिए है. बता दें कि 2+2 मीटिंग आमतौर पर भारत के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ करते हैं.

हालांकि यह बैठक आगे की चर्चा का आधार तय करेगी. मीटिंग में भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए अमेरिका के प्रधान उप सहायक रक्षा सचिव जेडीदिया पी रॉयल शामिल होंगे. इस दौरान तेजस फाइटर जेट के इंजन की डिलीवरी में देरी पर भी चर्चा होने की संभावना है.  बता दें कि बांग्लादेश में हसीना सरकार के गिरने के पीछे अमेरिका का हाथ होने का भी आरोप लगता रहा है. ऐसे में डोनाल्ड लू के बांग्लादेश पहुंचने पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है.

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश को पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि करने जरूरत… ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का खतरनाक बयान

 

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version