जो सच था, सारी दुनिया ने जान लिया… अमेरिका से शशि थरूर ने पाकिस्तान को दिया संदेश

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shashi Tharoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्‍तान को बेनकाब करने के लिए  दुनियाभर में उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जिसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर भी शामिल है. शशि थरूर ने भारत के इस मिशन के तहत अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लांडाउ समेत कई राजनयिक से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने पाकिस्‍तान पर जमकर प्रहार किया.

दरअसल, भारतीय प्रतिनिधिमंडल वापसी की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले ही थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर भारत के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया और पाकिस्तान को सख्त मैसेज भी दिया. थरूर ने पोस्ट में लिखा कि-

”सौ बार जन्म लेंगे तो सौ बार करेंगे,

जी भर के अपने वतन से प्यार करेंगे,

जो हम से बन पड़ा, “ऐ वतन” हमने किया है,

जो सच था, सारी दुनिया ने अब जान लिया है.”

उन्‍होंने आगे लिखा कि समस्त सदस्यों की ओर से मातृभूमि का और देश-विदेश में हिंदुस्तान प्रेमियों का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने कान खोल कर सुना और दिल खोल कर स्वीकार किया कि हम अहिंसा प्रेमी हैं मगर तब तक, जब तक कोई… जय हिंद!”

3 जून को अमेरिका पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की संपर्क पहल के तहत 3 जून को अमेरिका पहुंचा था. ऐसे में तीन दिनों के दौरान ‘कैपिटल हिल’ में अमेरिकी सांसदों, विदेश नीति विशेषज्ञों, विचारक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मीडिया एवं प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात की. थरूर ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस से हुई लगभग 25 मिनट की मुलाकात को “उत्कृष्ट” बताया.

इसे भी पढें:-दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज ‘MSC इरिना’ विझिनजम पोर्ट पर पहुंचा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Latest News

सऊदी पर हमलाः अरामको फैसिलिटी पर हूतियों ने दागे ड्रोन, जजान में आग भड़कने से हड़कंप

Attack on Saudi Arabia: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सऊदी अरब की एक अहम अरामको फैसिलिटी पर ड्रोन...

More Articles Like This

Exit mobile version