Bangladesh News: पीएम शेख हसीना का दावा- बोली- “बांग्ला देश और म्यांमार के कुछ हिस्सोंक से पूर्वी तिमोर जैसा एक ईसाई…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh News: बांग्लादेश की पीएम अवामी लीग की अध्यक्ष हसीना ने रविवार को गोनो भवन में 14-पक्षीय बैठक को संबोधित किया. इस दौरान पीएम शेख हसीना ने दावा किया है कि बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों से पूर्वी तिमोर जैसा एक ईसाई राज्य बनाने की साजिश रची जा रही है.

द डेली स्टार के अनुसार, पीएम शेख हसीना ने कहा, वह ऐसा नहीं होने देंगी. उन्‍होंने आगे कहा, एक देश से उन्‍हें परेशानी मुक्त री-इलेक्‍शन के ऑफर की पेशकश की गई थी, जिसके लिए उनसे बांग्लादेशी क्षेत्र के अंदर एयरबेस बनाने की अनुमति मांगी गई थी. हालांकि, उन्होंने उस देश का नाम नहीं बताया. द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में चुनाव के बाद अवामी लीग के अध्यक्ष के साथ 14 दलों की यह पहली बैठक थी.

स्थानीय मीडिया यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ बांग्लादेश की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें देश और विदेश दोनों जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और एक साजिश चल रही है. अपने संबोधन में हसीना ने कहा, पूर्वी तिमोर की तरह…वे बांग्लादेश (चट्टोग्राम) और म्यांमार के कुछ हिस्सों को लेकर एक ईसाई देश बनाएंगे, जिसका आधार बंगाल की खाड़ी में होगा.

‘…उनकी नजरों में यह मेरा अपराध’

पीएम ने कहा, व्यापारिक गतिविधियां प्राचीन काल से ही खाड़ी और हिंद महासागर के माध्यम से होती रही हैं. कई लोगों की नजर इस जगह पर है. यहां कोई विवाद नहीं है, कोई संघर्ष नहीं है. मैं ऐसा नहीं होने दूंगी. उनकी नजरों में यह भी मेरा एक अपराध है. प्रधानमंत्री आगे ने कहा, यह प्रस्ताव एक श्वेत व्यक्ति की ओर से आया था. ऐसा प्रतीत हो सकता है कि इसका लक्ष्य केवल एक देश है, लेकिन ऐसा नहीं है.

मैं जानती हूं कि वे और कहां जाने का इरादा रखते हैं. उन्होंने कहा, यही कारण है कि अवामी लीग सरकार हमेशा संकट में रहती है. हमें और भी परेशानी होगी. लेकिन, इसके बारे में चिंता मत करो. अगर मैं किसी खास देश को बांग्लादेश में एयरबेस बनाने की अनुमति देती तो मुझे कोई समस्या नहीं होती.

यह भी पढ़े: Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़ ने बरपाया कहर, मरने वालों की संख्या पहुंची 100 के पार

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version