पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब! राफेल पायलट शिवांगी सिंह बनीं क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shivangi Singh: पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर बेनकाब हो गया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस महिला फाइटर पायलट को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि वह उनके कब्जे में है वो दरअसल सुरक्षित हैं और भारतीय वायुसेना में सक्रिय ड्यूटी पर हैं, जिसकी भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया पर तस्‍वीर भी जारी की है.

बता दें कि स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह भारत की पहली राफेल महिला पायलट हैं. ऐसे में भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को उन्‍हें ‘क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ (QFI) का सम्मान भी दिया है.

59 अधिकारियों को मिला ‘क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ का सम्मानजनक बैज

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी पोस्ट में 159 वें क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कोर्स (QFIC) के समापन समारोह की तस्वीरें शामिल हैं. जिसमें एयर मार्शल तेजबीर सिंह चीफ बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए. इस कोर्स में वायुसेना, अन्य सेनाओं और मित्र देशों के कुल 59 अधिकारियों को ‘क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर’ का सम्मानजनक बैज प्रदान किया गया है, जिसमें स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह भी शामिल हैं.

भारत की पहली महिला राफेल पायलट

बता दें कि शिवांगी सिंह भारत की पहली राफेल महिला पायलटों में से एक हैं और उन्होंने पहले मिग-21 बाइसन स्क्वॉड्रन के साथ भी उड़ान भरी है. वह वायुसेना की नई पीढ़ी की उन महिला अफसरों में शामिल हैं जिन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी भूमिका निभाई है.

इसे भी पढें:-भारत-यूके ने लॉन्च किया ‘कनेक्टिविटी एंड इनोवेशन सेंटर’; 6जी तकनीक के विकास के लिए निर्णायक

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This