ईरान-इजरायल जंग में ईरानी सेना का कमांडर ढेर, नेतन्याहू का आया बयान

Must Read

Iran-Israel : ईरान-इजरायल के बीच जंग का ऐलान हो गया है. बता दें कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ आमिर हतामी के मारे जाने की खबर है. इसके साथ ही सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर पर हमले के भी कई वीडियो सामने आए हैं. इस हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को धमकी दी है कि सरेंडर करो वरना कहीं छिप नहीं पाओगे.

रिपोर्ट्स का कहना है कि इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में 30 ठिकानों पर हमला किया है. जानकारी के मुताबिक, इजरायल ने अपने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा यानी कि यहूदी की ढाल रखा है. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को शेर की दहाड़ नाम दिया है. बता दें कि यह ईरान के खिलाफ इजराइली हमले का सैन्य और रणनीतिक नाम है.

ईरान पर हमले के बाद बोले नेतन्याहू 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इजरायल के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट के दौरान कहा कि महज़ एक घंटे पहले इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन द्वारा पैद किए गए अस्तित्वगत खतरे को समाप्त करने के लिए अभियान शुरू किया है. ऐसे में उन्‍होंने कहा कि मैं अपने महान मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं. इस हत्यारे आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह

इस मामले को लेकर भारतीय दूतावास ने इजरायल में एडवाइजरी जारी किया और कहा कि इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय सतर्क रहें. ऐसे में हमले को लेकर भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजरायली अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

हवाई क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रीय अपडेट पर बारीकी से नज़र इंडिगो

इसे लेकर इंडिगो ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रीय अपडेट पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यात्रियों को प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है. उन्‍होंने हा कि हम आपको लगातार सूचित करते रहेंगे और इस दौरान अपना अटूट सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

इसे भी पढ़ें :- नहीं थम रही पाकिस्तान-अफगानिस्तान की लड़ाई! संघर्ष के बीच शहबाज शरीफ पहुंचे आर्मी हेडक्वार्टर

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This