वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बडा झटका, श्रेयस अय्यर, बुमराह समेत 8 खिलाड़ी होंगे बाहर

New Delhi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जब तीन वनडे मैचों की शुरुआत होगी, उसी दौरान एशियन गेम्स का भी आगाज हो रहा है. इस एशियन गेम्स में टीम इंडिया कई प्रमुख खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. ऐसे में लगभग 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में नहीं खेले पाएंगे. बता दें कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियां जोरों पर चल रही है.

तीन मैचों की सीरीज खत्म

टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया लगातार वनडे सीरीज खेल रही है. हाल ही में भारत का इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की सीरीज खत्म हुई है. इसके बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ अपने घर में वनडे सीरीज की मेजबानी करने जा रही है जो सितंबर में होना है. एशियन गेम्स के लिए बीसीसीआई ने अपनी एक मजबूत टीम चुनी है. इस टीम में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

तीन वनडे मैचों की सीरीज

एशियन गेम्स की शुरुआत 24 सितंबर से हो रही है जो 1 अक्टूबर तक चलेगी. वहीं, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी जो 3 अक्टूबर तक चलनी है. वहीं, एशियन गेम्स के स्क्वाड की बात करें तो इसमें श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी वनडे टीम के अहम सदस्य हैं और ये सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स टीम का भी हिस्सा हैं. यही कारण है कि ये प्लेयर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह.

इसे भी पढ़ें. महाराष्ट्र में TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, 25 साल से चला रहा था नेटवर्क

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This

Exit mobile version