Singapore: होटल में पूर्व बाउंसर की हत्या, भारतीय मूल के 5 लोगों को मिली जेल और बेंत मारने की सजा

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Singapore: सिंगापुर में भारतीय मूल के 5 व्‍यक्तियों को जेल के साथ बेंत मारने की सजा सुनाई गई है. जानकारी दें कि इन पांचों को सिंगापुर के एक होटल में पूर्व बाउंसर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. इसके बाद इन अपराधियों को दो से तीन साल की जेल और बेंत मारे जाने की सजा सुनाई गई.

जेल के साथ बेंत मारने की सजा

30 वर्षीय श्रीधरन एलंगोवन को 36 महीने की जेल व छह बेंत मारने का आदेश दिया गया. 32 वर्षीय मनोजकुमार वेलयानाथम को 30 महीने की जेल व चार बेंत मारने का आदेश दिया गया. 34 वर्षीय शशिकुमार पाकिरसामी को 24 महीने की जेल व दो बेंत, पुथेनविला कीथ पीटर को 26 महीने की जेल और तीन बेंत और राजा ऋषि को 30 महीने की जेल व चार बेंत मारे जाने की सजा सुनाई गई.

पूर्व बाउंसर इशरत की हत्‍या

खबर के अनुसार, इन सभी अपराधियों ने 2023 में सिंगापुर के कॉनकॉर्ड होटल और शॉपिंग मॉल में दंगा करने के आरोप स्वीकार किए. श्रीधरन, मनोजकुमार और शशिकुमारएक समूह के सदस्य थे. एक अन्य व्यक्ति, 30 वर्षीय अश्विन पचन पिल्लई सुकुमारन पर पहले हत्या का आरोप लगाया गया था, जिसने कथित तौर पर 29 साल के पूर्व बाउंसर मोहम्मद इशरत मोहम्मद इस्माइल की हत्या कर दी थी. भारतीय मूल के इस व्यक्ति का मामला लंबित है. इशरत और उसका दोस्त मुहम्मद शाहरुल निजाम उस्मान, ‘क्लब रयूमर्स’ में बाउंसर और एक अन्य ग्रुप के मेंबर थे.

ऐसे हुई थी घटना

19 अगस्त, 2023 को उक्त आरोपियों सहित करीब 10 लोग कॉनकॉर्ड होटल और शॉपिंग मॉल में क्लब रयूमर्स में शराब पी रहे थे, तभी इशरत और शाहरुल निजाम आरोपी व्यक्तियों के सामने क्लब के प्रवेश द्वार के पास बैठ गए. इशरत अपनी शादी का कार्ड देने निजाम के साथ क्लब पहुंचा था. सुबह करीब छह बजे क्लब बंद होने के समय इशरत और आरोपियों के बीच बहस हो गई. इस दौरान इशरत पर कई बार चाकू से हमला किया गया. हमले के बाद क्लब रयूमर्स के कर्मचारियों ने इशरत के लिए एम्बुलेंस बुलाई. हालांकि शरीर से बहुत ज्यादा खून बहने के वजह से उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश दौरे पर जाएंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस, जबरन विस्थापित रोहिग्या का मुद्दा होगा एजेंडा

 

 

Latest News

Foreign Universities in India: 2040 तक 113 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बचा सकता है भारत, रिपोर्ट में दावा

भारत विदेशी विश्वविद्यालयों को देश में प्रोत्साहित कर 2040 तक 113 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बचा सकता है. रिपोर्ट में उच्च शिक्षा में सीटों की कमी और बढ़ती मांग को लेकर बड़ा खुलासा.

More Articles Like This