Solar Storm: सूर्य में होगा भयंकर विस्फोट, धरती से टकराएगा सौर तूफान! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Solar Storm: वैज्ञानिकों ने एक बार फिर सूर्य में शक्तिशाली विस्‍फोट होने की चेतावनी दी है. बता दें कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक भयंकर सोलर तूफान धरती से टकराया. इस वजह से दुनियाभर के कई देशों में आसमान में तेज चमक दिखाई दी थी. इसकी वजह से कई जगहों पर संचार उपग्रह और पावर ग्रिड को नुकसान भी हुआ था. अब वैज्ञानिकों ने साल 2025 में एक और विशाल विस्‍फोट की चेतावनी दी है.

जुलाई 2025 तक सोलर मैक्सिमम होने की उम्मीद

हार्वर्ड के एक खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी सूर्य अपने सोलर मैक्सिमम तक नहीं पहुंचा है. सूरज का एक चक्र 11 वर्षों का होता है और सोलर मैक्सिमम इसका सबसे ऊर्जावान प्‍वाइंट है, यहां से निकलने वाली एनर्जी और बढ़ जाती है. अगले साल गर्मी की तपिश में जुलाई 2025 तक सोलर मैक्सिमम होने की उम्मीद है.

115 सनस्पॉट की संख्या 

यूएस नेशनल स्पेस वेदर सेंटर के अनुमान के मुताबिक, साल 2025 में आने वाले सोलर मैक्सिमम के दौरान सनस्पॉट की संख्या 115 हो सकती है. इन सनस्पॉट से सोलर ज्वालाएं निकलती हैं, जिसे कोरोनल मास इजेक्शन कहते है. वैज्ञानिकों का मानना है कि सोलर तूफान सैटेलाइट और जीपीएस में गड़बड़ी उत्‍पन्‍न कर सकता है.

डेलीमेल के रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. जोनाथन मैकडॉवेल ने कहा कि अगले एक या दो साल में बहुत बड़े तूफान देखने की संभावना है. पिछले हफ्ते सोलर तूफान के वजह से भू-चुंबकीय स्थितियां देखने को मिली थी. यह सौर तूफान सूरज पर बने एक सनस्पॉट से निकला था. यह 1859 में कैरिंगटन घटना को जन्म देने वाले सनस्पॉट से भी बड़ा था.

अभी कई और सौर तूफान आएंगे

नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्‍फेरिक एडमिनिस्‍ट्रेशन (एनओएए) के अंतरिक्ष मौसम अनुमान केंद्र के अनुसार, आगामी दिनों में कई और सौर तूफान आने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी यूरोप में कुछ घटनाएं देखी गई हैं. ध्रुवीय ज्योति की घटना में सूर्य से आने वाले कण जब धरती के चुंबकीय क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो इससे जो प्रतिक्रिया होती है, उसके असर से सूर्य से आने वाले कण चमकदार रंग-बिरंगी रोशनी के रूप में नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें :- सऊदी अरब में पहली बार फैशन शो का आयोजन, स्विमसूट में पोज देती नजर आईं मॉडल्स

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version