Chhattisgarh: कुल्हाड़ी से वार कर किया पांच लोगों का कत्ल, फिर खुद लगाई फांसी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Murder: छत्तीसगढ़ से दिल को दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात की खबर की खबर आ रही है. यहां सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से वार कर एक ही परिवार के पांच लोगों का कत्ल कर दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है. सलीहा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

कुल्हाड़ी और टंगिया से वार कर सुलाया मौत की नींद
बताया जा रहा है कि कातिल ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर कुल्हाड़ी और टंगिया से वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया, फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. इस वारदात का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस इस मामले की सच्चाई जानने में जुटी हुई है.

पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड में मरने वालों के नाम हेमलाल, जगमती, मिरा और मिरा के बेटे सहित दो बच्‍चे हैं. शुरुआती जांच में हत्यारा पड़ोसी पप्पू टेलर बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके पर मौजूद है. इस मामले में जांच के बाद ही अधिक जानकारी मिल पाएगी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version