बागपतः किराने की दुकान लगी आग, तेज आवाज के साथ फटे दो सिलिंडर, मां-बेटी की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bagpat Fire: यूपी के बागपत से दुखद खबर सामने आई है. यहां खेकड़ा कस्बे के बाजार चौकी के निकट एक दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित किराना की दुकान में भीषण आग लग गई. तेज धमाके के साथ दो सिलेंडर फट गए. इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए.

यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हुई. शॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में आग लग गई. इस घटना में दो सिलिंडर फट गए. आग से दम घुटने के कारण दुकानदार की पुत्रवधू स्वाति जैन और पौत्री अनन्या जैन की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अंकुर जैन और एक श्रमिक जाहिद झुलस गए.

जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय दुकानदार विनय जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन घर से बाहर थे. दुकान पर अंकुर जैन और जाहिद मौजूद थे, जबकि स्वाति और अनन्या प्रथम तल पर थीं.

अचानक आग लगने से अंकुर और जाहिद बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन स्वाति और अनन्या नहीं बच सकीं. अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और रेस्क्यू कर स्वाति और अनन्या को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

ऐसा माना जा रहा है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई. एसडीएम सुरभि शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. डीएम दिव्यांशु पटेल और एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने भी घटना स्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version