चीनी जहाज ने समुद्र के बीचों-बीच फिलीपींस की नाव को मारी जोरदार टक्कर, गलती मानने के बजाय दे डाली बड़ी धमकी

New Delhi: चीनी कोस्ट गार्ड के एक बड़े जहाज ने फिलीपींस की सरकारी नाव को समंदर के बीचों-बीच जोरदार टक्कर मार दी. इस भिड़ंत में फिलीपींस की नाव की लोहे की रेलिंग और डेक बुरी तरह टूट गए. सिर्फ यही नहीं कांड करने बाद भी चीन ‘चोरी और सीना जोरी’ पर उतर आया है, उसने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा फिलीपींस को हड़काना शुरू कर दिया है. ये घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11:13 बजे की है, जब साउथ चीन सागर में फिलीपींस के ब्यूरो ऑफ फिशरीज एंड एक्वाटिक रिसोर्सेज का जहाज ‘बीआरपी दातु मागत सलामत’ अपने मिशन पर निकला हुआ था.

खतरनाक तरीके से पैंतरेबाजी

ये जहाज पलावन प्रांत के तट से लगभग 54 समुद्री मील दूर स्थानीय फिलीपीनी मछुआरों को डीजल और जरूरी सामान देने जा रहा था. इसी दौरान चीन के कोस्ट गार्ड के एक बड़े जहाज ने खतरनाक तरीके से पैंतरेबाजी शुरू कर दी और फिलीपींस की नाव के बिल्कुल करीब आ गया. देखते ही देखते चीनी जहाज ने फिलीपींस की नाव में जोरदार टक्कर मार दी. फिलीपींस कोस्ट गार्ड द्वारा जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर से ठीक पहले नाव पर मौजूद क्रू मेंबर्स घबराकर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. ‘टक्कर के लिए तैयार हो जाओ’!

किसी भी कर्मचारी या क्रू मेंबर को नहीं आई कोई चोट 

टक्कर इतनी तेज थी कि नाव की लोहे की ग्रिल मुड़कर टूट गईं, मेटल के सहारे उखड़ गए और नाव के डेक पर चारों तरफ मलबा बिखर गया. गनीमत ये रही कि नाव पर सवार किसी भी कर्मचारी या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. फिलीपींस कोस्ट गार्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि चीन के कोस्ट गार्ड ने जानबूझकर उनकी नागरिक सरकारी नाव को निशाना बनाया है, जो केवल मछुआरों की मदद और मानवीय मिशन पर निकली हुई थी.

पूरी तरह से कानून के मुताबिक कार्रवाई 

दूसरी ओर, चीन के कोस्ट गार्ड ने सबीना शोल के पास घटी इस घटना पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनकी कार्रवाई पूरी तरह से कानून के मुताबिक थी. चीन का दावा है कि फिलीपींस की नाव ने उनकी बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया, अचानक अपना रास्ता बदला और उनके जहाज के आगे आने के लिए तेजी से स्पीड बढ़ा दी. चीन के मुताबिक इस पूरी टक्कर की जिम्मेदारी फिलीपींस की है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला, 15 लोगों की मौत, विस्फोट के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version