South Korea : उत्तर कोरिया द्वारा जापान की ओर सिर्फ एक नहीं, बल्कि 10 मिसाइलें दागी गईं थीं. बता दें कि यह दावा दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार किया है. इसके साथ ही दक्षिण कोरियाई सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र की ओर लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की ओर से यह शक्ति प्रदर्शन तब हुआ. जब दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है.
सैनिकों के साथ वार्षिक बसंतकालीन अभ्यास
प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का कहना है कि मिसाइलें प्योंगयांग के पास के इलाके से दागी गईं, फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नही हुआ है कि वे कितनी दूर तक गईं. इस मामले को लेकर जापान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि हथियार देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरे. बता दें कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया हजारों सैनिकों के साथ वार्षिक बसंतकालीन अभ्यास कर रहे हैं.
मिसाइलों को ईरान की ओर ले जाना चाह रहा अमेरिका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कैमरा फुटेज के हवाले से अटकलें लगाई हैं कि अमेरिका दक्षिण कोरिया में तैनात कुछ मिसाइल रक्षा प्रणालियों को ईरान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए स्थानांतरित कर रहा है. इसके साथ ही दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यालय ने THAAD और पैट्रियट सिस्टम के संभावित स्थानांतरण की पुष्टि नहीं की. इसके साथ ही उत्तर कोरिया लंबे समय से इन अभ्यासों को आक्रमण की पूर्वाभ्यास बताकर हथियार परीक्षणों का बहाना बनाता रहा है.
अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास की आलोचना
जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों किम यो जोंग ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया अभ्यास की आलोचना की. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर की सुरक्षा को चुनौती देने पर “भयानक परिणाम” भुगतने पड़ेंगे. इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहना है कि ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों की निंदा की. इसके साथ ही 11 दिवसीय फ्रीडम शील्ड अभ्यास 19 मार्च तक चलेगा, जिसमें वॉरियर शील्ड फील्ड ट्रेनिंग भी शामिल है. उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिर से शुरू करने की पेशकश ठुकरा दी है.
इसे भी पढ़ें :- हरीश राणा को इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट में जजों ने पढ़ा था संस्कृत श्लोक, समाज सुधारक तक का किया उल्लेख