Terrorist Attack on Iran: ईरानी सैनिकों पर आतंकी हमला, दो जवान और एक अधिकारी की मौत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Attack on Iran: साउथ ईस्ट ईरान में बंदूकधारियों ने गुरुवार को तीन सैनिकों की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया. ईरानी मीडिया के मुताबिक, बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी सीमा के पास सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में एक बॉर्डर रेजिमेंट वाहन पर गोलीबारी की. इस गोलीबारी में दो सैनिकों और एक अधिकारी की मौत हो गई. इसके अलावा एक आम नागरिक घायल हो गया.

आईआरएनए ने बताया कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह जैश अल-अदल ने ली है. जो कथित तौर पर जातीय बलूच अल्पसंख्यक के लिए अधिक अधिकार की मांग करता है.

22 ईरानी पुलिसकर्मियों की मौत

दरअसल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगे जिस जगह पर यह घटना हुई है, वह आतंकवादी समूहों, सशस्त्र ड्रग तस्करों और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच घातक झड़पों का स्थल रहा है. इससे पहले साउथ ईस्ट ईरान में अप्रैल महीने में अलग-अलग झड़पों में, कम से कम 22 ईरानी पुलिसकर्मी मारे गए.

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स मुख्यालय पर हमला

बता दें कि इससे पहले चाबहार और रस्क शहरों में जैश अल-अदल समूह और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें भी हुईं थीं. इस झड़प में संदिग्ध सुन्नी मुस्लिम आतंकवादियों ने दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स मुख्यालय पर हमला किया. इस हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों और 16 आम नागरिकों की मौत हो गई थी.

एक दर्जन पुलिस अधिकारियों की हत्या

यही नहीं दिसंबर में, आतंकवादियों ने प्रांत के एक पुलिस स्टेशन पर हमले में लगभग एक दर्जन पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी थी. बताते चले कि सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सबसे कम विकसित हिस्सों में से एक है. क्षेत्र के मुख्य रूप से सुन्नी मुस्लिम निवासियों और ईरान के शिया धर्मतंत्र के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं.

Latest News

2026 में भारत में औसत वेतन वृद्धि 9.1% रहने का अनुमान, रियल एस्टेट और NBFC सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

2026 में भारत में कर्मचारियों के वेतन में औसतन 9.1% बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार रियल एस्टेट और NBFC सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी वृद्धि हो सकती है, जबकि टेक सेक्टर में सबसे कम बढ़ोतरी का अनुमान है.

More Articles Like This

Exit mobile version