स्पेन ने 16 साल बाद जीता FIFA World Cup 2026 का ख़िताब, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने इतिहास रच दिया है. स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. पूरे मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को डोमिनेट किया.

स्पेन ने पूरे मुकाबले को डोमिनेट किया

मैच के दौरान रेफरी ने अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड दिखा दिया, जिसके बाद टीम को अपना पूरा मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. स्पेन ने इसका भरपूर फायदा उठाया. पूरे मुकाबले में स्पेन ने डोमिनेट किया. स्पेन की तरफ़ से कुल 20 बार गोलपोस्ट को भेदने की कोशिश हुई. वहीं, अर्जेंटीना मात्र 2 बार ऐसा कर पाई.

किसे मिला गोल्डन बूट FIFA World Cup 2026

अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज ने स्पेन को 90 मिनट के खेल में कई गोल बनाने से रोका. उन्होंने अपनी टीम को मैच में बनाए रखने की अच्छी कोशिश की. वहीं, इस मैच में लियोनेल मेसी कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए. बता दें कि मेसी इससे पहले कुल आठ गोल कर चुके थे. हालांकि, वो इस मैच में चूक गए. साथ ही वो गोल्डन बूट भी नहीं जीत पाए. फ्रांस के किलियन एम्बापे को गोल्डन बूट मिला. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए.

अर्जेंटीना के हाथ से निकला ये मौका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के पास ये मौका था कि वो इटली और ब्राजील के बाद लगातार 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई होती. बता दें कि इटली ने 1934 और 1938 में वर्ल्ड कप जीता था. ब्राजील ने 1958 और 1962 का वर्ल्ड कप जीता था. 

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा के संन्यास लेने के अटकलों के बीच कपिल देव का आया बयान, बोलें- ‘किसी का स्थान स्थायी नहीं होता’

Latest News

India Space Economy: 2033 तक 44 अरब डॉलर की हो सकती है भारत की स्पेस इकोनॉमी, रिपोर्ट में सामने आया अनुमान

India Space Economy: ईवाई और CII की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक नीतिगत सुधारों, निजी क्षेत्र की भागीदारी और अंतरिक्ष आधारित सेवाओं की बढ़ती मांग से भारत की स्पेस इकोनॉमी 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version