‘इस घाव को भरने में समय लगेगा लेकिन…’, FIFA वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की हार से दुखी हैं लियोनेल मेसी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने इतिहास रच दिया. स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. अर्जेंटीना की हार से लियोनेल मेसी टूट गए हैं. उन्होंने माना कि स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना की हार दर्दनाक थी. इसके साथ उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी टीम के सफर और उपलब्धियों पर गर्व है.

Lionel Messi ने शेयर किया भावुक पोस्ट

लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में समय लगेगा लेकिन मैं सभी अच्छी बातों को भी संजो कर रखता हूं… वे मैच जिनमें हमने अपना सब कुछ झोंककर मैच का रुख पलटा, वे मैच जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे, पूरे देश का समर्थन जिसने, इस टीम की कड़ी मेहनत और प्रयासों के साथ मिलकर, हमें एक बार फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल होने का मौका दिया. आज हमने जो हासिल किया है, उसे पूरी तरह से समझना मुश्किल है, लेकिन इस टीम ने लगातार दो विश्व कप फाइनल में जगह बनाई.”

स्पेन को दी जीत की बधाई

मेसी ने आगे लिखा, “हर बधाई और हर मैसेज के लिए मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं. एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एकजुट हुए और साथ मिलकर अर्जेंटीना का नागरिक होने का ज़बरदस्त गर्व महसूस किया. मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहता हूँ.”

किसे मिला गोल्डन बूट

अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज ने स्पेन को 90 मिनट के खेल में कई गोल बनाने से रोका. उन्होंने अपनी टीम को मैच में बनाए रखने की अच्छी कोशिश की. वहीं, इस मैच में लियोनेल मेसी कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए. बता दें कि मेसी इससे पहले कुल आठ गोल कर चुके थे. हालांकि, वो इस मैच में चूक गए. साथ ही वो गोल्डन बूट भी नहीं जीत पाए. फ्रांस के किलियन एम्बापे को गोल्डन बूट मिला. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए.

ये भी पढ़ें- स्पेन ने 16 साल बाद जीता FIFA World Cup 2026 का ख़िताब, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

Latest News

Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं ये बड़े फैसले

Yogi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज (मंगलवार) को होगी. इसमें माध्यमिक व...

More Articles Like This