सिडनी जा रहे प्लेन के इंजन के उड़े परखच्चे, फंसी रहीं 223 यात्रियों की सांसे, जानें कैसे टला बड़ा हादसा?

Colombo: श्रीलंका में पायलट की सूझबूझ के चलते एक बहुत बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया. कोलंबो से सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) जा रहे श्रीलंकन एयरलाइंस के बड़े यात्री विमान पर उड़ान के दौरान आसमान में बिजली गिर गई. बिजली गिरने से विमान के बाएं इंजन को भारी नुकसान पहुंचा. लेकिन पायलट ने मौके पर ही सूझबूझ दिखाई और किस्मत के चलते एक भयानक तबाही टल गई.

एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया

क्रू मेंबर्स ने समझदारी दिखाते हुए विमान को वापस कोलंबो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया. एयरलाइंस ने भी आधिकारिक बयान जारी कर इस सफल लैंडिंग की पुष्टि की है. श्रीलंकन एयरलाइंस के विमान Airbus A330-243 ने रात करीब 1:00 बजे कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी. टेकऑफ के कुछ ही समय बाद विमान का सामना बेहद खराब मौसम और भयंकर कड़कती बिजली से हुआ.

जोरदार था बिजली का झटका

अचानक एक तेज बिजली सीधे विमान के Left Engine पर आ गिरी. बिजली का झटका इतना जोरदार था कि इंजन के कवर पर जलने के गहरे निशान बन गए और उसके कुछ हिस्से उखड़कर अलग हो गए. इंजन डैमेज होने के तुरंत बाद फ्लाइट क्रू और पायलट ने बिना वक्त गंवाए इमरजेंसी प्रोटोकॉल का पालन किया. उन्होंने आगे का सफर जारी रखने के बजाय विमान को तुरंत वापस मोड़ने का फैसला किया. पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त इंजन के साथ विमान को वापस कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया.

किसी को खरोंच तक नहीं आई

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी को खरोंच तक नहीं आई. विमान में सवार सभी 207 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को तुरंत दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया, जिसके बाद उन्होंने सिडनी के लिए अपनी आगे की यात्रा पूरी की. वहीं, बिजली का शिकार हुए विमान को गहरी तकनीकी व स्ट्रक्चरल जांच और मरम्मत के लिए एयरलाइन के हैंगर में भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. UP: हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकारः ब्रजेश पाठक

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version