Strasbourg: फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में दो ट्राम गाड़ियों की टक्कर, 50 से अधिक यात्री घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Strasbourg: पूर्वी फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में दो ट्राम गाड़ियों के बीच हुई टक्कर हो गई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए. गनीमत रही कि इस टक्‍कर के दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है ट्राम गाडियों के बीच हुई टक्‍कर की जानकारी दमकल कर्मियों द्वारा दी गई.

50 से अधिक लोग घायल

उन्‍होंने बताया कि ट्राम गाड़ियों के बीच हुई यह टक्कर शनिवार की दोपहर में शहर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास एक सुरंग में हुई.  वहीं, बास-राइन दमकल एवं बचाव सेवा के निदेशक रेने सेलियर ने बताया कि इस हादसे में करीब पचास लोग घायल हुए है, जिनके सिर मे हल्की चोटें और घुटने में मोच आई है. हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

फिलहाल, आपातकालीन सेवाओं ने बचाव एवं राहत कार्य के लिए 130 अग्निशमन कर्मी, 50 बचाव वाहन तैनात किये हैं साथ ही इस दौरान एक विस्तृत सुरक्षा घेरा बनाया है.

इसे भी पढें:-इजरायल-हमास युद्ध के बीच नेतन्याहू का सबसे बड़ा कदम, मोसाद चीफ को भेजा जंग के मैदान

 

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version