इजराइल में हड़ताल का ऐलान, बंद रहे प्रमुख बाजार और दुकान; जानिए क्या रही वजह

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: हमास के आतंकियों ने गाजा में 6 इजराइली-अमेरिकी बंधकों की हत्या कर दी है. इससे साफ हो गया है कि गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने में इजराइल विफल रहा है. अब इसके विरोध में इजराइल में सोमवार को आम हड़ताल का ऐलान किया गया है. हड़ताल के कारण पूरे देश में बंद और अन्य तरह व्यधान दिखा जिसमें इसका मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है. इजराइल के कुछ इलाकों में इस बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. हालांकि, इस दौरान हड़ताल के कारण प्रमुख बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहे.

इजराइल में सड़कों पर उतरे लोग

गाजा में रविवार को देर रात छह बंधकों के मृत पाए जाने के बाद इजराइल के हजारों लोग शोक और आक्रोश के बीच सड़कों पर उतर गए. पीड़ित परिवारों और अधिकतर लोगों ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को दोषी ठहराया और कहा कि करीब 11 महीने पुराने युद्ध को समाप्त करने के लिए हमास के साथ समझौते के माध्यम से उन्हें जिंदा वापस लाया जा सकता था. हालांकि, अन्य लोग हमास पर लगातार दबाव बनाए रखने के लिए पीएम नेतन्याहू की रणनीति का समर्थन करते हैं. बता दें कि हमास की ओर से पिछले साल 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के साथ युद्ध शुरू हो गया था.

किसने किया था हड़ताल का आह्वान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल के सबसे बड़े व्यापार संघ ‘हिस्ताद्रुत’ ने सोमवार को पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया था. हमास और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष की शुरुआत के बाद यह पहली हड़ताल है. इसका उद्देश्य बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा और देश के मुख्य हवाई अड्डे सहित अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों को बंद करना या बाधित करना है.

यह भी पढ़ें: Supreme Court on Bulldozer Action: कोई दोषी है तो भी उसके घर पर नहीं चला सकते बुलडोजर, जल्द बनाए जाएंगे दिशा-निर्देश

Latest News

BRICS Summit 2026: PM मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद के बीच अहम बैठक, IT समेत इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Summit 2026 के दौरान नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, IT, कृषि, विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.

More Articles Like This

Exit mobile version