सुप्रीम लीडर खामेनेई ने जनता को दी जीत की बधाई, कहा- ईरान ने जायनी दुश्मन को किया ध्वस्त

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: ईरान-इजरायल युद्धविराम के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने पहली बार देश की जनता को संबोधित करते हुए जीत की बधाई दी है. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि ईरान ने जायनी दुश्मन को ध्वस्त कर दिया है. इस संदेश से पहले ईरान के अधिकारियों के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि इजरायल और अमेरिकी हमले से बचने के लिए सुरक्षाबल सुप्रीम लीडर को तेहरान के एक सुरक्षित बंकर में ले गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है खामेनेई ने यह संदेश बंकर से दिया होगा.

इजरायल की हार के डर से अमेरिका जंग में कूदा

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का दावा है कि अमेरिका युद्ध में इसलिए कूदा, क्योंकि उसे लगा कि अगर वह ऐसा नहीं करता तो इजरायल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा. हालांकि, इस युद्ध से उसे कुछ प्राप्‍त नहीं हुआ. खामेनेई ने आगे कहा कि यहां भी, इस्लामिक रिपब्लिक विजयी हुआ और बदले में अमेरिका के चेहरे पर जोरदार तमाचा मारा.

रेडी टू अटैक मोड में ईरान

कुछ खबरों में दावा किया गया है कि ईरान रेडी टू अटैक मोड में हैं. अभी भी ईरान को अपने सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमलों का डर है. ईरान के सैन्य अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि यदि फिर से हमला हुआ, तो हम जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसा इसलिए किए जा रहा है क्योंकि कुछ पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और वह इसे फिर से शुरू कर सकता है. वहीं इजरायल के कुछ अधिकारियों ने भी इस बात के संदेश दिए है कि ईरान पर वह फिर हमला कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- देश के टॉप शहरों में बढ़ी घरों की कीमत, बिक्री में आई 20% की गिरावट

 

Latest News

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0’, 10,000 करोड़ रुपए के नए फंड की घोषणा

Startup India FOF 2.0: केंद्र सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ...

More Articles Like This

Exit mobile version