Taiwan: चीन की नाराजगी पर ताइवान ने दिखाई आंखें, कहा-डराना-धमकाना कभी पनपने नहीं दे सकता दोस्ती

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taiwan: ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में हुए लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी. ताइवान का भारत के पीएम को बधाई देने पर भड़के चीन ने नराजगी जताते हुए कहा कि सभी देशों को वन चाइना पॉलिसी का समर्थन करना चाहिए. वहीं, चीन की नाराजगी पर अब ताइवान ने भी ड्रैगन को आंखें दिखाई हैं. उसने कहा कि वह भारत के साथ साझेदारी बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं.

भारत के साथ साझेदारी के लिए समर्पित ताइवान 

दरअसल, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जारी एक बयान में कहा कि ‘दो लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच शुभकामनाओं के आदान-प्रदान पर चीन की नाराजगी बिल्‍कुल अनुचित है. उन्‍होंने कहा कि डराना और धमकाना कभी भी दोस्ती को पनपने नहीं दे सकता. ताइवान आपसी फायदे और साझा मूल्यों के कारण भारत के साथ साझेदारी बनाने के लिए समर्पित है.’

भारत स्थित चीनी दूतावास का बयान…

वहीं, भारत में स्थित चीनी दूतावास ने भी गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है. अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक चीन नीति सार्वभौमिक रूप से मान्‍यता प्राप्‍त मापदंड है. चीनी दूतावास ने कहा कि भारत और चीन का कूटनीतिक रिश्ता हैं और भारत चीन की स्थिति को अच्‍छी तरह से जानता है. भारत ने एक चीन नीति के संदर्भ में गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धताएं की हैं और उसे इन्हें मान्यता देते हुए ताइवान के किसी भी विरोध को लेकर सावधान हो जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-चीन के साथ मिलकर PoK में CPEC के नए चरण को लॉन्च करने के फिराक में पाकिस्तान; भारत जता चुका है आपत्ति

 

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version