भूकंप से डोली ताइवान की धरती, एक के बाद एक महसूस किए गए 13 झटके

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taiwan Earthquake: एशियाई देश ताइवान की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी है. गुरुवार को सुबह में भूकंप के खतरनाक झटके महसूस किए गए हैं. बड़ी बात ये रही कि एक तेज भूकंप के झटके के बाद कम तीव्रता वाले 12 झटके और महसूस किए गए. भूकंप की इस घटना ने लोगों में खौफ भर दिया है. हालांकि इससे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस भूकंप के बारे में ताइवान की केंद्रीय मौसम एजेंसी और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी दी है.

इतनी रही भूकंप की तीव्रता

मिली जानकारी के अनुसार, ताइवान में आज सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर  5.6 तीव्रता का भूकंप आया. ये भूकंप चियाई काउंटी के दापू कस्बे में 10 किमी की गहराई पर आया. बताया गया कि भूकंप का केंद्र राजधानी ताइपे से करीब 250 किलोमीटर यानी 155 मील दक्षिण में था.

भूकंप के 12 कमजोर झटके भी लगे

जानकारी के अनुसार, बड़ी तीव्रता के इस भूकंप के वजह से ताइपे में इमारतें हिल गईं. भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गया. लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए. तेज भूकंप के बाद दापू में भूकंप के कम से कम 12 मामूली झटके महसूस किए गए. अब तक इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को दापू में 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था. इस भूकंप में 15 लोगों को चोटें आईं थीं और इमारतों व एक राजमार्ग पुल को नुकसान पहुंचा था.

ये भी पढ़ें :–  US: जन्मजात नागरिकता विधेयक अमेरिकी सीनेट में पेश, जानिए क्या होगा असर

 

 

Latest News

भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है यह साल, ISRO चीफ ने बताया जल्द ही लॉन्च होगा गगनयान

Gaganyaan: इसरो जल्द ही अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करेगा. भारत का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन अब अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version