अफगानिस्तान की नई कूटनीति से घबराया पाकिस्तान, तालिबान के संदेश से PM शहबाज शरीफ-मुनीर भी परेशान!

Must Read

Taliban Pakistan Tension: अफगानिस्तान के राजदूत असदुल्लाह करीमी ने बुधवार को चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी से मुलाकात की. वहीं इससे पहले तालिबान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब ने रूस के साथ सैन्य सहयोग का समझौता किया है. इन दोनों घटनाक्रमों को पाकिस्तान के खिलाफ एक साफ संदेश माना जा रहा है, जो अफगानिस्तान ने अपनी कूटनीति से दिया है.

सीधे-सीधे आसिम मुनीर को इशारा 

तालिबान का इशारा सीधे-सीधे आसिम मुनीर को है. अफगानिस्तान बता रहा है कि पाकिस्तान के अलावा उसके पास भारत और रूस जैसे दूसरे बड़े विकल्प भी हैं. चीन की राजधान बीजिंग में हुई मुलाकात के दौरान भारत और अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक संबंधों और आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की इच्छा जताई.

अफगान में किए गए हमलों का मुद्दा

पिछले कुछ महीनों में भारत ने अफगानिस्तान को वैक्सीन सामग्री, राहत सामग्री और मानवीय सहायता भेजी है. संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने पाकिस्तान की ओर से अफगान क्षेत्र में किए गए हमलों का मुद्दा उठाया था. यानी तालिबान यह दिखाना चाहता है कि उसके लिए भारत केवल मानवीय मदद देने वाला देश नहीं, बल्कि एक संभावित क्षेत्रीय साझेदार भी है.

सैन्य-तकनीकी सहयोग समझौता

मुल्ला याकूब हाल ही में मॉस्को से लौटे हैं, जहां रूस और तालिबान के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग समझौता हुआ. आधिकारिक तौर पर इसे पुराने रूसी हेलीकॉप्टरों और हथियार प्रणालियों की मरम्मत से जुड़ा समझौता बताया गया है. लेकिन लौटते ही याकूब ने पाकिस्तान को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जल्द ही इस्लामाबाद अफगान क्षेत्र पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा.

असल संदेश सैन्य से ज्यादा राजनीतिक

यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर गोलाबारी, हवाई हमले और TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) को लेकर तनाव चरम पर है. असल संदेश सैन्य से ज्यादा राजनीतिक है. तालिबान यह दिखाना चाहता है कि उसके पास रूस जैसा बड़ा सुरक्षा साझेदार मौजूद है. भारत के साथ भी संपर्क बढ़ रहे हैं. इससे यह साफ हो जाए कि वह केवल पाकिस्तान पर निर्भर नहीं है. अगर पाकिस्तान दबाव बनाएगा तो अफगानिस्तान दूसरे शक्तिशाली देशों के साथ रिश्ते मजबूत कर सकता है.

इसे भी पढ़ें. IND vs AFG: गौतम गंभीर का पूरा भरोसा ऋषभ पंत पर बरकरार, बोले-तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे साई सुदर्शन

Latest News

Kalawa Ganth: कलावे में 3, 5 और 7 गांठें ही क्यों लगाई जाती हैं? जानें धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में कलावा शुभता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें 3, 5 या 7 गांठें ही क्यों लगाई जाती हैं? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं और महत्व.

More Articles Like This