एक और सुपरटैंकर प्रत‍िबंध‍ित रास्‍ते से गुजरने की कोश‍िश में माइन से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग

Tehran: होर्मुज स्‍ट्रेट में शन‍िवार को एक और सुपरटैंकर बारूदी सुरंग (माइन) से टकराकर तेज धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने कहा क‍ि जहाज नियमों का उल्लंघन कर अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था. इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट में घटना की जानकारी साझा की.

अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश

पोस्‍ट में ल‍िखा क‍ि नियमों का उल्लंघन करने वाला एक सुपरटैंकर, जिसमें 20 लाख बैरल से ज्‍यादा कच्चा तेल लदा था और होर्मुज स्‍ट्रेट के अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था, तभी बारूदी सुरंग (माइन) से टकरा गया. इसके चलते एक विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई. ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, IRGC ने बताया क‍ि शनिवार को होर्मुज स्‍ट्रेट में एक सुपरटैंकर नौसैनिक खदान (माइन) से टकरा गया. इसके बाद जहाज में जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई.

सभी लोकेशन ट्रैकिंग और रडार सिस्टम बंद

बयान में कहा गया कि सुपरटैंकर ने अपने सभी लोकेशन ट्रैकिंग और रडार सिस्टम बंद कर दिए थे. IRGC ने आरोप लगाया कि जहाज ने धोखे से जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश की और उसे अमेरिकी सेना का समर्थन प्राप्त था. IRGC की ओर से पहले भी चेतावनी जारी की जा चुकी है क‍ि नेव‍िगेशन स‍िस्‍टम बंद करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की जाएगी. IRGC के अनुसार, होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और जो जहाज होर्मुज में ईरान के नियमों की अवहेलना करेंगे, उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

अमेरिकी सैन्य सुरक्षा पर भरोसा किया

मेहर न्‍यूज के अनुसार, IRGC ने अपने बयान में कहा कि जहाज ने ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करने के बजाय अपने ट्रैकिंग उपकरण बंद कर दिए और अमेरिकी सैन्य सुरक्षा पर भरोसा किया. IRGC के अनुसार, यही इस हादसे की सीधी वजह बनी. IRGC ने कहा कि यदि टैंकर ने निर्धारित नियमों का पालन किया होता और संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखा होता, तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था.

इसे भी पढ़ें. गरबा-डांडिया से पहले मुरादाबाद में लगे ‘लव जिहाद’ के पोस्टर, गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर छिड़ी चर्चा

Latest News

Paris Shooting: पेरिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल, पुलिस ने हमलावर को दबोचा

Paris Shooting: पेरिस से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां उपनगर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version