Oman Mosque: सैकड़ों लोगों से भरी मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत; गोलीबारी में कई लोग घायल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Attack in Oman Mosque: ओमान के एक मस्जिद में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस आतंकी हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की खबर है. बता दें कि जिस समय मस्जिद में आतंकियों ने हमला किया उस समय मस्जिद में करीब 700 लोग मौजूद थे. हमले के बाद से सभी लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई.

दरअसल, आज सुबह ओमान के वादी अल-कबीर में एक मस्जिद के पास आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके चलते हड़कंप मच गया. इस हमले में 4 लोग की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल भी हैं. जिस मस्जिद में यह आतंकी हमला हुआ है वह मस्कटे के वाडी कबीर इलाके में स्थित है.

जानिए क्या बोली पुलिस

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, “रॉयल ओमान पुलिस ने वादी अल कबीर क्षेत्र में एक मस्जिद के आसपास गोलीबारी की घटना को संभाला. इसके परिणामस्वरूप प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया है कि स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं. और सबूतों को जुटाकर जांच की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. रॉयल ओमान पुलिस ने मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.

मस्जिद में मौजूद थे 700 लोग

बता दें कि जिस वक्त बंदूकधारियों ने इस आंतकी हमले को अंजाम दिया है. उस समय मस्जिद में करीब 700 लोग मौजूद थे. जैसे ही आंतकियों ने यहां गोलीबारी शुरू की, मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई. लोग काफी खौफजदा हो गए और इधर उधर भागने लगे. इस दौरान 4 लोगों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर पुलिस ने अभी यह नहीं स्पष्ट कर पाया है कि इस आंतकी हमले का मकसद क्या था और इसे अंजाम देने का संदेह किस पर है.

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version