Terrorists In Pakistan: पाकिस्तान की गली गली में पैदा हो रहे आतंकी, खुद पाक आर्मी ने किया बड़ा खुलासा…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorists In Pakistan: भारत में आतंकवाद फैलाने वाला पाकिस्तान हमेशा से यह बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि उसका कोई आतंकियों से लिंक नहीं है, लेकिन अब इस बात को खुद उसने स्वीकार कर लिया है. दरअसल, पाकिस्तान की आर्मी ने खुद इसका खुलासा किया है. आर्मी ने बताया कि पाक‍िस्‍तान की हर गली में आतंकी घूम रहे हैं. इनसे निपटने के ल‍िए आर्मी को काफी मशक्कत करनी पड़ती है

दरअसल, आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद के ख‍िलाफ कोर्ट मार्शल में आर्मी के प्रवक्‍ता ने आतंकियों को लेकर कुछ ऐसे आंकड़े दिए, जिसने पाकिस्तानी सरकार की पोल खोलकर रख दी. पाकिस्तानी सेना ने इन आंकड़ों से पाक‍िस्‍तान सरकार के दावों की धज्‍ज‍ियां उड़ा दी.

नहीं कम हो रहे आतंकी…

डॉन खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी आर्मी ने कहा कि पाक‍िस्‍तान में सेना को रोजाना 130 ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं. सिर्फ 8 महीनों में आतंकियों के खिलाफ 32,173 ऑपरेशन चलाए गए हैं. इनमें 4,021 ऑपरेशन तो पिछले महीने किए गए, जिनमें 90 आतंकी मारे गए. पाकिस्तान आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि सेना, खुफ‍िया एजेंसियां और पुल‍िस आतंकियों के खिलाफ रोज 130 से ज्‍यादा ऑपरेशन चला रही है, लेकिन फिर भी आतंकियों की संख्या कम नहीं हो रही है.

8 महीनों में 193 सैनिक हुए शहीद

आतंकियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन में कई सैनिक भी शहीद हुए हैं. सेना के प्रवक्‍ता ने बताया क‍ि बीते 8 महीनों में 193 सैनिक शहीद हुए हैं. वहीं, आतंकियों से लड़ते हुए सैकड़ों सैनिक घायल हुए हैं.

पाकिस्तान की गली गली में आतंकी

ज्ञात हो कि पाक‍िस्‍तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), लश्कर-ए-इस्लाम, जमात-उल-अहरार समेत सैकड़ों आतंकी संगठन हैं. वहीं, बलूच‍िस्‍तान में विद्रोही पाक‍िस्‍तान आर्मी के ख‍िलाफ हथियार उठा रहे हैं. वहां से भी रोजाना हमले किए जा रहे हैं. सेना के प्रवक्ता ने कहा, जब तक आतंकियों का खात्मा नहीं हो जाता सेना का यह अभियान जारी रहेगा. पाकिस्तान की गली गली में आतंकी पैदा हो रहे हैं, उनसे निपटना जरूरी होगा.

Latest News

India A vs USA: नारायण जगदीशन ने मचाया तूफान, तिलक वर्मा–आयुष बडोनी ने भी जमकर बरसाए छक्के

वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया A के Narayan Jagadeesan ने 49 गेंदों में शतक जड़ा. Tilak Verma ने फिटनेस साबित की, जबकि Ayush Badoni की फिफ्टी से टीम ने 238 रन बनाए.

More Articles Like This