Barabanki: बाराबंकी में हादसा, तीन वाहनों की टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki Accident: बाराबंकी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. गुरुवार की देर रात लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बड्डूपुर इलाके के इनैतापुर गांव के पास दो कार व एक ऑटो में टकरा गई. इसमें एक कार सड़क के बगल तालाब में उतर गई. इस दुर्घटना में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. डीएम और एसपी भी मौजूदगी में देर रात तक राहत व बचाव कार्य जारी रहा.

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की देर रात फतेहपुर की ओर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार एक ऑटो को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई. इस दुर्घटना में ऑटो में सवार आठ लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे. हादसे की वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया. चिकित्सकों ने दो को सीएचसी घुंघटेर और तीन को जिला अस्पताल में मृत घोषित दिया.

एक ही परिवार के रहने वाले थे मृतक
इस संबंध में सीओ ने बताया कि मृतकों में इरफान पुत्र एहतेशाम, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली और साबरीन पत्नी तारिक काजमी शामिल हैं. सभी बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा गांव के एक ही परिवार के रहने वाले थे. सभी ऑटो से एक रिश्तेदार के निधन पर हाल जानने के लिए जा रहे थे. ऑटो में सवार शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद, एक बच्ची अक्सा पुत्री सारिक, वरुना कार चालक नंदना खुर्द गांव का विवेक घायल हैं. एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कार में सवार कुछ लोग दूसरे वाहन से गए हैं. उनका भी पता किया जा रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने मिलकर लिखा लेख, प्वाइंट वाइस समझे उनके लक्ष्य 

PM Narendra Modi and Giorgia Meloni write: पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत-इटली के...

More Articles Like This