Texas-Mississippi Strom: टेक्सास और मिसिसिपी में तूफान का कहर, दो लोगों की मौत; छह घायल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Texas-Mississippi: टेक्सास और मिसिसिपी में शनिवार को आए कई तूफानों ने जमकर कहर बरपाया है. इस दौरान कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और ढेरों वाहन पलट गए. इतना ही नहीं, इस तूफान के चलते दो लोगों की मौत भी हो गई, जबकि अन्‍य छह लोग घायल बताए जा रहे है.

दरअसल, ब्राजोरिया काउंटी शेरिफ’ कार्यालय की प्रवक्ता मैडिसन पोलस्टन ने बताया कि लिवरपूल और हिलक्रेस्ट विलेज तथा एल्विन के बीच काउंटी में कई स्थान तूफान से प्रभावित हुए.

तूफान में 10 मकान हुए क्षतिग्रस्त

पोलस्‍टन के मुताबिक, अब तक तूफान में हुए नुकसानों की जांच कर रहे अधिकारियों को लगभग 10 क्षतिग्रस्त मकानों के बारे में पता चला है, हालांकि वो अभी भी इन नुकसानों के बारे में जानकारियां इक्‍ट्ठा कर रहे है. पोलस्टन आगे बताया कि इस तूफान की वजह से ह्यूस्टन के दक्षिण में स्थित लिवरपूल क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

बुड और ब्रैंडन शहर में कई इमारतें क्षतिग्रस्त

वहीं, मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मिसिसिपी में एडम्स काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि फ्रैंकलिन काउंटी में दो लोग घायल हो गए. इसके अलावा,  राष्ट्रीय मौसम सेवा का कहना है कि बुड और ब्रैंडन शहर के आसपास आए तूफानों में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं.

इसे भी पढें:-Israel: इस गंभीर बीमारी से जुझ रहे है पीएम नेतन्याहू, एक साल के भीतर दूसरी बड़ी सर्जरी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version