अमेरिका के टेक्सास के जंगल में लगी भीषण आग ने मचाई तबाही, 200 वर्ग किमी इलाका जलकर राख

Washington: अमेरिका के टेक्सास में जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है. यह आग कुछ ही घंटों में तेजी से फैल गई और ग्रामीण इलाकों में बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया. आग से एक यूथ कैंप में कई ढांचे जल गए, जबकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निकासी अभियान चलाना पड़ा. मंगलवार को स्कूल भी बंद कर दिए गए. सोमवार दोपहर शुरू हुई इस आग ने एक दिन से भी कम समय में उत्तर-मध्य टेक्सास के दो काउंटी में 200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया.

आग तेजी से फैलती गई

तेज हवाओं और बेहद गर्म एवं शुष्क मौसम के कारण रॉस इलाके में लगी आग तेजी से फैलती गई. ग्राफोर्ड के बाहर एक परिवार के डोंगी किराये पर देने संबंधी कारोबार का कार्यालय और मरम्मत केंद्र आग में जल गया. कार्यालय की प्रमुख कैटी रोशेल ने कहा कि यह बहुत तेजी से फैल गई. हवा बवंडर की तरह थी. स्थानीय दमकलकर्मी उनके पति ने रातभर प्रयास कर उनके घर को आग से बचाने में मदद की, लेकिन रोशेल को अब भी डर है कि उनका घर कभी भी आग की चपेट में आ सकता है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हमारा घर कैसे बच गया.

आग से कितने ढांचे जले

अब हम इंतजार और प्रार्थना कर रहे हैं कि आग हमारे घर तक न पहुंचे. हम बस इतना ही कर सकते हैं. तत्काल यह पता नहीं चल सका कि आग से कितने ढांचे जले हैं. आग के दक्षिणी छोर पर स्थित वर्थ रैंच नामक यूथ कैंप की कई इमारतें मंगलवार को आग की लपटों की चपेट में आकर नष्ट हो गईं. हालांकि उस समय शिविर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था.

हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी

इस शिविर का स्वामित्व स्काउटिंग अमेरिका की लॉन्गहॉर्न काउंसिल के पास है. पैलो पिंटो काउंटी के आपात सेवा अधिकारियों ने कहा कि आग बेहद खतरनाक परिस्थितियों के कारण किसी की कल्पना से भी कहीं अधिक तेजी से फैली. दमकल प्रमुख डैनी वाटकिंस ने कहा कि हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन फिर भी आग पर हमारा असर बहुत कम हो रहा है।.

12 नई बड़ी आग की घटनाएं

मंगलवार शाम तक केवल आठ प्रतिशत आग पर काबू पाया जा सका था. अमेरिका के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बेहद शुष्क मौसम के बीच पिछले कुछ दिनों में कई जगह जंगलों में आग लगी है. राष्ट्रीय अंतर-एजेंसी अग्निशमन केंद्र के अनुसार अकेले रविवार को 12 नई बड़ी आग की घटनाएं सामने आईं. केंद्र के अनुसार इस साल अब तक देशभर में जंगल की आग की 50,000 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं जो समान अवधि के पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक हैं.

इसे भी पढ़ें. UP: योगी सरकार का 60 साल से ऊपर की महिलाओं को सौगात, अब बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version