Thailand New PM: थाई संसद ने चुनी सबसे युवा पीएम, थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनीं पैतोंगतार्न शिनावात्रा

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand New PM: पैतोंगतार्न शिनावात्रा को थाईलैंड का प्रधानमंत्री बनाई गईं है. थाईलैंड की संसद ने पैतोंगतार्न शिनावात्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया है. पैतोंगतार्न शिनावात्रा देश की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं.

दरअसल, दो दिन पहले ही थाईलैंड की सर्वोच्च अदालत ने प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को पद से बर्खास्त कर दिया था. उन पर नैतिक नियमों का उल्लंघन करके एक पूर्व अपराधी की कैबिनेट में नियुक्ति करने का आरोप था. वहीं, अब 37 साल की पैतोंगतार्न को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है. पैतोंगतार्न थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं. उनके पिता के अलावा, उनकी चाची यिंगलक भी थाईलैंड की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं, वह थाईलैंड की सबसे युवा और दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं.

खबर अपडेट की जा रही है…

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version