भारत के दो पड़ोसी एशियाई देशों में छि‍ड़ी जंग, कंबोडियाई हमले में बैंकॉक का गैस स्टेशन तबाह

Thailand Cambodia Conflict : रूस-यूक्रेन, इजरायल-इरान, इजरायल हमास के बाद अब 2 और एशियाई देश कंबोडिया और थाइलैंड भी युद्ध की चपेट में हैं. ऐसे में इस युद्ध को लेकर दोनों देशों को लेकर एक नया संघर्ष शुरू हो गया है और दोनों ने एक-दूसरे पर गोलाबारी और रॉकेट से हमले करना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में थाईलैंड का एक गैस स्टेशन तबाह हो गया है.

स्कूली बच्‍चे और नागरिक हुए घायल  

हमले के दौरान कंबोडिया ने थाईलैंड के गैस स्टेशन पर BM-21 रॉकेट से हमला किया है. जिसके तहत बैंकॉक में भी हड़कंप मच गया है. इस दौरान कई जगहों पर सैनिक अपनी जान बचाने के लिए फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कई लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आयह हैं और अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार 2 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कई स्कूली बच्चे और आम नागरिक भी घायल हुए हैं.

 इसे भी पढ़ें :- थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद गहराया, दोनों देशों ने वापस बुलाए राजदूत; टीवी शो-इंटरनेट समेत इन चीजों पर लगाया प्रतिबंध

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version