‘अमेरिका’ नाम का सोने का टॉयलेट पहले किया यूज फिर ले उड़े चोर, इस देश का है मामला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK Court on Gold Toilet Theft: ब्रिटिश कोर्ट ने दो लोगों को एक इंग्लिश कंट्री हाउस से ठोस सोने का टॉयलेट की चोरी करने के मामले में दोषी पाया. 18 कैरेट ठोस सोने का यह टॉयलेट सक्रिय था, जिसे 5 साल पहले ऑक्सफोर्ड के पास ब्लेनहेम पैलेस में एक कला प्रदर्शनी में हुई छापेमारी के दौरान चोरी कर लिया गया था.

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ठोस सोने के इस आर्टवर्क को ‘अमेरिका’ नाम दिया गया था, जोकि 18वीं शताब्दी में इस आलीशान पैलेस में इटालियन आर्टिस्ट मौरिजियो कैटलेन की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का एक मुख्य आकर्षण था और यह वॉरटाइम पीएम विंसटन चर्चिल का जन्मस्थान भी है.

चोरी के लिए दो लोग दोषी करार

कोर्ट ने मंगलवार, 18 मार्च को दोनों लोगों को चोरी के मामले में दोषी पाया. ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट के जूरी के सदस्यों ने 39 साल के माइकल जोन्स को सेंधमार करने का दोषी पाया और 36 साल के फ्रेडरिक डो को चोरी के सामान को एक जगह से दूसरे जगह भेजने की साजिश का दोषी पाया. इस साल की शुरुआत में एक प्रॉसीक्यूटर ने कहा था कि इस टॉयलेट को उस समय 2.8 मिलियन पाउंड (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कीमत के सोने से बनाया गया था. हालांकि, चोरी के वक्‍त इसके कई टुकड़े कर दिए गए, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया.

दोषी ने चोरी के पहले शौचालय का किया था इस्तेमाल

चोरी करने के आरोपी 39 वर्षीय माइकल जोन्स ने पहले कहा था कि उसने ब्लेनहेम पैलेस में लगे उस सोने के टॉयलेट के चोरी होने के एक दिन पहले इस्तेमाल किया था. इस दौरान जब उससे पूछा गया कि वह कैसा था तो उसने कोर्ट को बताया कि वह लाजवाब था. वहीं, एक अन्य 40 वर्षीय जेम्स शीन ने पहले ही सेंधमारी और आपराधिक संपत्ति को ट्रांसफर करने की साजिश और एक आपराधिक संपत्ति को एक जगह से दूसरे जगह भेजने के आरोप को स्वीकार कर लिया था.

ये भी पढ़ें :-  नए एजेंट की तलाश में मोसाद, इंटेलिजेंस एजेंसी ने चलाया भर्ती अभियान, भारतीयों के पास भी मौका!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version