राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में भारतीय प्रवासियों संग मनाई दिवाली, जाने ट्रंप को तोहफे में क्या मिला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

White House Diwali: पिछले साल की तरह इस वर्ष भी व्हाइट हाउस में शुक्रवार को दीवाली कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए. राष्ट्रपति के साथ भारतीय समुदायों ने उत्साह के बीच दीपावली की पर्व मनाया.

इस दीवाली समारोह के दौरान भारतीय मूल के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. इनमें भारतीय उद्यमी विशाल गोंडल, मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला शामिल थीं.

राष्ट्रपति ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

समारोह के दौरान हेल्थ-टेक कंपनी ‘GOQii’ के संस्थापक विशाल गोंडल ने ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात की. लोगों ने पारंपरिक तरीके से दीया जलाया. इसके साथ ही भारतीय समुदाय ने अमेरिकी राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट कर दीवाली को यादगार बना दिया.

Trump gift

गोंडल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

गोंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने इस मुलाकात को एक साझा उत्सव कहा. उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रंप को हिंदू धार्मिक स्तुति (हनुमान चालीसा) की एक प्रति भेंट की, जिसका उन्हें गर्व है. गोंडल ने पोस्ट किया, “ओवल ऑफिस में एक साझा उल्लास का पल. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिवाली मनाना सम्मान की बात है.

ट्रंप को हनुमान चालीसा भेंट करने पर गर्व

उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें ‘हनुमान चालीसा’ की एक प्रति भेंट करने पर गर्व है. हनुमान चालीसा के बारे में उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान को समर्पित तुलसीदास जी की यह स्तुति, जिसे हममें से लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति पाने के लिए अक्सर पढ़ते हैं.

भारत-अमेरिका के रिश्ते के लिए की प्रार्थना

गोंडल ने बताया कि दीया जलाने के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रार्थना की. उन्होंने लिखा, “जैसे ही दीये जलाए गए, उस दौरान मैंने भारत-अमेरिका के बीच दोस्ती को और बेहतर बनाने के लिए प्रार्थना की. उन्होंने बताया कि अंधेरे पर रोशनी की जीत के लिए कामना की.

“जुग-जुग जियो” का भी जिक्र किया

गोंडल ने पारंपरिक भारतीय आशीर्वाद “जुग-जुग जियो” का भी जिक्र किया. उन्होंने इसका अर्थ समझाते हुए बताया कि ये शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए है. उन्होंने लिखा, ” ‘जुग-जुग जियो’ – एक ऐसा आशीर्वाद जिसे सुनते हुए हममें से कई लोग बड़े हुए हैं. इसका अर्थ है ‘आप युगों-युगों तक जिएं’,”

उन्होंने कहा, “मैं जो कुछ भी करता हूँ, उसके पीछे यही कामना होती है, और आज मैंने दुनिया भर के सभी लोगों के लिए यही कामना की है. शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र. आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं. जुग-जुग जियो.”

2003 से शुरू हुई थी दीवाली मनाने की परंपरा

व्हाइट हाउस में दीवाली मनाने की परंपरा की राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के कार्यकाल से शुरू हुई थी. 2003 से शुरू हुए ये कार्यक्रम मुख्य रूप से आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे. इनमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग और भारतीय राजनयिक आमतौर पर आते थे. 2009 में, राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस के ‘ईस्ट रूम’ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने.

Latest News

दुनिया भर में US की कंपनियों का दबदबा, इसलिए पेरिस से भी बड़ा होगा अमेरिकी एयर शो- डोनाल्ड ट्रंप

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित पूर्व स्पेस शटल लैंडिंग सुविधा केंद्र पर एक विशाल एयरोस्पेस प्रदर्शनी...

More Articles Like This

Exit mobile version