एप के बुरे दिन! अमेरिका से अपना बोरिया-बिस्तर समेट सकता है टिकटॉक? अब नए यूजर्स…

Must Read

TikTok : अमेरिका में फिर से एक बार फिर वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक बैन होने की कगार पर है. बता दें कि इसकी पेरेंट कंपनी बाइटडांस के पास अब बस 19 जून का तक का ही वक्त है कि वह या तो इसे किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दे या फिर प्रतिबंध का सामना करे.

17 जनवरी को कानून ने दी मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, संभावना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टिकटॉक को किसी समझौते तक पहुंचने के लिए तीसरी बार एक आखिरी मौका दे. बता दें कि 17 जनवरी को अमेरिका में टिकटॉक पर बैन लगाने के लिए कानून ने इस फैसले को मंजूरी दी और 19 जनवरी से टिकटॉक ने यहां काम करना बंद कर दिया, लेकिन पूरी तरह से नहीं. कहने का मतलब है कि यूजर्स के फोन से ऐप गायब नहीं हुआ, लेकिन नए यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और न ही ऐप को अपडेट करने का ऑप्शन फोन पर दिखाई देगा.

ट्रंप ने बढ़ाई समयसीमा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अमेरिका में ऐप को अपना ऑपरेशंस बेचने के लिए 5 अप्रैल तक का समय मिला. बता दें कि इस तारीख तक बाइटडांस को अपना बिजनेस बेचना था, लेकिन इस मामले को लेकर कंपनी किसी समझौते तक नहीं पहुंच पाई. इस दौरान ट्रंप ने 19 जून तक टिकटॉक की समयसीमा बढ़ा दी. मीडिया के मुताबिक बताया जा रहा है कि ट्रंप टिकटॉक को अमेरिका से अपना बोरिया बिस्तर समेटने के लिए एक आखिरी मौका देना चाह रहे हैं.

बाइटडांस को छह महीने का वक्‍त

जानकारी के दौरान 2024 में ही अमेरिका में टिकटॉक को अपना बिजनेस बेचने का कानून पास हुआ था. वहीं 2024 में 13 मार्च को अमेरिकी प्रतिनिधि‍ सभा ने बाइटडांस को छह महीने के भीतर अमेरिका से अपना कारोबार समेटने के लिए कहा. अन्यथा ये भी कहा गया कि इसे बैन कर दिया जाएगा. इस दौरान इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा.

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

इस मामले को लेकर अमेरिकी सांसदों ने कहा कि टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. उन्‍होंने बताया कि चीन टिकटॉक के जरिए अमेरिकी यूजर्स के डेटा संग छेड़छाड़ कर सकती है, जासूसी के लिए चीन इसका इसका इस्तेमाल कर सकती है.

इसे भी पढ़ें :- मुंबई आ रहा प्लेन कोलकाता में हुआ लैंड, फ्लाइट के इंजन में खराबी, सुरक्षा के लि‍हाज से लिया गया ये नि‍र्णय

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This