चीन में ट्रंप के बाद पुतिन की एंट्री, वैश्विक राजनीति में नए समीकरण के संकेत!

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष और तीव्र हो गया है। जिसकी वजह से ईरान और अमेरिका के बीच काफी ज्यादा तनाव है, इस तनाव के बीच ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन का दौरा किया था. ट्रंप के चीन से रवाना हुए 24 घंटे भी नहीं बीते, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे, जहां शी जिनपिंग ने उनका जोरदार स्वागत किया,यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया में कई बड़े भू-राजनीतिक मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें चीन और रूस की गतिविधियों पर टिकी हुई हैं।

पुतिन के चीन दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा

पुतिन के इस दौरे का रूस और चीन के बीच व्यापार सबसे बड़ा मुद्दा हो सकता है. माना जा रहा है कि रूस से चीन को होने वाली तेल और गैस सप्लाई इस बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा हो सकता है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद चीन लगातार रूस का सबसे बड़ा आर्थिक साझेदार बना हुआ है. हालांकि, अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया
चीन और रूस के बीच रिश्तों पर जोर देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह पुतिन का चीन का 25वां दौरा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस मुलाकात को आपसी रिश्तों को और मजबूत करने तथा दुनिया में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के अवसर के रूप में देख रहे हैं. जिससे दुनिया में ज्यादा स्टेबिलिटी और पॉजिटिव एनर्जी आएगी. चीन और रूस के रिश्ते काफी ज्यादा मधुर हैं.

इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेताओं के बातचीत में यूक्रेन का भी मुद्दा उठ सकता है. दोनों देश शांति के लिए भी बातचीत कर सकते हैं. पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद चीन, रूस का बड़ा आर्थिक और राजनीतिक साझेदार बना हुआ है. चीन, रूस के तेल का सबसे बड़ा खरीददार भी है, विशेषज्ञों का मानना है कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद पुतिन का बीजिंग पहुंचना वैश्विक राजनीति में नए समीकरणों की ओर संकेत देता है। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब यूक्रेन युद्ध और मध्य-पूर्व संकट को लेकर दुनिया दो धड़ों में बटी दिखाई दे रही है।

Latest News

क्या है भारत का IMEC प्रोजेक्ट, कैसे इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप के इस बिजनेस कॉरिडोर का इटली बनेगा सबसे बड़ा एंट्री गेट

IMEC Italy Entry Gate: चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के जवाब में शुरू किए गए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप...

More Articles Like This

Exit mobile version