B-2 बॉम्बर-फाइटर जेट्स…, स्वागत के बहाने ट्रंप ने ताकत का कराया एहसास, फिर भी यूक्रेन जंग पर नहीं झुके पुतिन

Must Read

Trump And Putin Meeting : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध रोकने की पहल करते हुए अलास्का में रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. इसके साथ ही अलास्‍का में पुतिन के पहुंचने के बाद बड़े ही गर्मजोशी के साथ ट्रंप ने उनका स्‍वागत किया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप ने उनका स्‍वागत B-2 बॉम्बर और F22 फाइटर जेट से भी किया. लेकिन पुतिन के ऊपर से गुजर रहे बी-टू बॉम्बर और फाइटर जेट से उनको थोड़ा भी फर्क नहीं पड़ा. बता दें कि मीडिया के सामने जहां पुतिन और ट्रंप ने पोज़ दिया, उसके पीछे भी अमेरिका के सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-22 रैप्टर खड़े थे. जानकारी देते हुए बता दें कि ट्रंप, पुतिन को अमेरिका की ताकत का अहसास कराना चाहते थे.

बातचीत के नहीं निकले ठोस नतीजे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच अलास्‍का में लगभग तीन घंटे तक बातचीत हुई. लेकिनन फिर भी बातचीत उम्मीद के विपरीत किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची. जानकारी देते हुए बता दें कि ट्रंप ने पुतिन को मनाने की हर तरह की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके. ऐसे में इस मुलाकात के दौरान ट्रंपका मकसद था कि पुतिन अपनी शर्तों से पीछे हटें.

पुतिन के दावे पर ट्रंप ने कहा

इसके साथ ही दोनों नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भविष्य में फिर कभी मुलाकात होगी. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के बाद पुतिन ने दावा करते हुए कहा कि यूक्रेन को लेकर ‘सहमति’ बनी है साथ ही उन्होंने यूरोप को चेतावनी दी कि वह प्रगति में कोई बाधा नहीं डाले. लेकिन ट्रंप ने पुतिन के दावे पर कहा कि ‘‘जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता तब तक कुछ कह नहीं सकते.’’

बैठक के बाद ट्रंप ने दी जानकारी

इस बैठक की जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘‘हमारी बैठक बेहद फलदायी रही, कई मुद्दों पर सहमति बनी है कुछ बचे हैं. उनका कहना है कि उम्मीद है कि सबसे महत्वपूर्ण विषय को हम सुलझा लेंगे.’’ इस मामले को लेकर पुतिन का कहना है कि ट्रंप इस बात को समझते हैं कि रूस के अपने हित हैं.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए ट्रम्प की अगली बार मास्को में मेज़बानी की पेशकश की.

इसे भी पढ़ें :- पुतिन से मीटिंग पर हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप को दी चुनौती, कहा- अगर युद्ध समाप्त…, नोबेल पुरस्कार के लिए करूंगी नॉमिनेट

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This