ईरान निपटा नहीं, नॉर्थ कोरिया में टांग अड़ाने लगे ट्रंप, किम जोंग उन के साथ तस्वीर शेयर कर कहीं ये बात 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Trump-Kim Jong Un Throwback Picture: अभी ईरान और अमेरिका के बीच का ममला सुलझा ही नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक और कॉन्ट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है. दरअसल, उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ नजर आ रहे हैं.
बता दें कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच लंबे समय से तनाव रहा है. दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर कई बार टकराव की स्थिति बनी है, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपने रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है. वहीं, हाल ही में सामने आई इस तस्वीर ने एर बार फिर से दुनिया का ध्यान खींचा है.

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीत अच्छे संबंध ट्रंप 

दरअसल, ट्रंप ने कहा कि भले ही उनकी और किम जोंग उन की एक तस्वीर में दोनों के चेहरे सख्त नजर आ रहे हों, लेकिन असल में दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि किम जोंग उन और मैं बहुत अच्छे से मिलते हैं. ट्रंप ने इसके साथ अपनी और किम जोंग उन की एक तस्वीर भी शेयर की.
यह वही ऐतिहासिक तस्वीर है, जिसमें दोनों नेता साल 2018 में सिंगापुर में हुई अपनी पहली मुलाकात के दौरान साथ चलते नजर आए थे. खास बात यह है कि ट्रंप ने यही तस्वीर जून 2026 में भी शेयर की थी, लेकिन उस समय उन्होंने इसके साथ कोई टिप्पणी नहीं की थी.

2018 में हुई थी ऐतिहासिक मुलाकात

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच ट्रंप के
दरअसल, पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की तीन बार मुलाकात हुई थी. जून, 2018 में सिंगापुर में हुई बैठक को ऐतिहासिक माना गया था, क्योंकि यह पहली बार था जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता की आमने-सामने मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उम्मीद जगी थी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा और उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. हालांकि यह उम्मीद अधिक समय तक कायम नहीं रही. साल 2019 में वियतनाम के हनोई में ट्रंप और किम की दूसरी बड़ी बैठक हुई, लेकिन दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम और उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को लेकर सहमति नहीं बन सकी.

क्या फिर होगी ट्रंप-किम की मुलाकात?

इसके बाद भी ट्रंप ने कई बार संकेत दिया है कि वह किम जोंग उन के साथ दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं. अभी अक्टूबर 2025 में भी उन्होंने कहा था कि वह उत्तर कोरियाई नेता से फिर मिलना पसंद करेंगे. उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. इसके अलावा हाल के महीनों में प्योंगयांग ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर सैन्य तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है. ऐसे में ट्रंप का ताजा बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या पुराने रिश्तों की गर्माहट एक बार फिर अमेरिका और उत्तर कोरिया को बातचीत की मेज तक ला पाएगी?
Latest News

‘हमें बेरहमी से मार रहा पाकिस्तान’… बलूचों ने ट्रंप-शी से लगाई मदद की गुहार, सैन्य मदद रोकने की मांग

Balochistan: पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग कर रहे “रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान” ने अमेरिका और चीन से पाकिस्तान...

More Articles Like This