‘विश्व शांति’ के लिए हमसे बेहतर काम किसी ने नहीं किया, ‘सात युद्ध’ सुलझाने का भी दावा-ट्रंप

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ‘विश्व शांति के लिए उनसे बेहतर काम किसी ने नहीं किया. ट्रंप के मुताबिक, ‘उनका मुख्य लक्ष्य विश्व शांति को बढ़ावा देना है.’ ट्रंप ने पिछले आठ महीने के कार्यकाल में ‘सात युद्ध’ सुलझाने का दावा किया है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ‘रूस और यूक्रेन युद्ध के बारे में उन्हें लगा था कि वह शायद सबसे आसान होगा लेकिन वह सबसे कठिन साबित हुआ.’

चीन के राष्ट्रपति और मैंने इस बारे में की है बात

द व्हाइट हाउस से जारी एक वीडियो के हवाले से बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हम रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मैंने इस बारे में बात की है. मुझे विश्वास है कि वह भी इसे पूरा होते देखना चाहेंगे। ट्रंप ने आगे कहा मुझे लगता है कि वह हमारी मदद करने के लिए हमारे साथ काम करेंगे.’

सबसे कठिन था यूक्रेन में संघर्ष को रोकना

ट्रंप ने कहा कि ‘रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपने संबंधों के बावजूद यूक्रेन में संघर्ष को रोकना सबसे कठिन था. पिछले कुछ महीनों में हमने जो किया वह किसी ने नहीं किया. हमने सात युद्ध रोके.’ संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र स्थापना की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू होगी. बैठक के एजेंडे के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को ट्रंप ने कहा ‘विश्व शांति’…

विश्व शांति के लिए मैंने सात युद्ध रोके

ट्रंप ने कहा कि ‘विश्व शांति के लिए मैंने सात युद्ध रोके.’ उन्होंने इसका श्रेय अपनी नीतियों को दिया और कहा कि ‘इनमें ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले शामिल नहीं हैं जिन्हें अमेरिका ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया था.’ ट्रंप ने इन हमलों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ‘उन्होंने कुछ और बम मंगवाए थे जिसमें बी-2 बमवर्षक से दागे गए बम भी शामिल थे.’ उनका कहना है कि ‘हर एक बम अपने लक्ष्य पर लगा.’ इसके अलावा उन्होंने एक पनडुब्बी से 30 बम दागने का भी उल्लेख किया.

इसे भी पढ़ें. आत्‍मनिर्भर भारत बनेगा देश की शक्ति-सम्मान और स्थिरता का आधार, गुजरात से पीएम मोदी का ट्रंप को सीधा संदेश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version