इजरायल और अमेरिका की बढ़ी टेंशन, तुर्किए ने बनाया पल भर में तबाह करने वाला घातक बम

Must Read

Turkey-Israel Tension : वर्तमान समय में तुर्किए ने अपने सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम का सफल परीक्षण किया है. बता दें कि तुर्किए के इस मिसाइल परीक्षण से अमेरिका और इजरायल की नींद उड़ गई है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार तुर्किए ने GAZAP और NEB-2 घोस्ट का टेस्ट किया है.  ऐसे में मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि इस्तांबुल में आयोजित 17वें इंटरनेशनल डिफेंस इंडस्ट्री फेयर 2025 के दौरान बम के टेस्ट का वीडियो जारी किया.

रक्षा मंत्रालय-विकास केंद्र ने किया डिजाइन

GAZAP इतना शक्तिशाली है कि इसे F-16 फाइटर जेट से गिराया जा सकता है. बता दें कि GAZAP और NEB-2 घोस्ट 970 किलोग्राम वजनी हैं. इस मिसाइल की खास डिजाइन तुर्किए के रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान और विकास केंद्र ने किया है. ये बम इतने घातक हैं कि दुश्मन के ठिकानों को पल भर में तबाह करने की क्षमता रखते हैं.

NEB-2 घोस्ट की खासियत

यह बम NEB-2 घोस्ट कॉन्क्रीट में 7 मीटर की गहराई तक घुस सकता है और मजबूत से मजबूत बंकर को तबाह कर सकता है. ऐसे में अमेरिका की मिसाइलों की बात करें तो वे 2.4 मीटर तक की गहराई तक ही घुस सकती है. इस दौरान NEB-2 घोस्ट का परीक्षण जमीन के नीचे 90 मीटर की गहराई तक किया गया और इस परीक्षण के दौरान करीब 160 मीटर के दायरे में तबाही का मंजर दिखा.  इससे यह साफ पता चलता है कि पलक झपकते ही अपने टारगेट को अंजाम देने की क्षमता रखता है.

तुर्किए ने इजरायल के हमले का दिया करारा जवाब

बात दें कि GAZAP को अंग्रेजी की भाषा में Wrath बम कहा जा रहा है.  तुर्किए के इस बम को बनाने के बाद अब इजरायल और अमेरिका की टेंशन बढ़ सकती है. दोनों के टेंशन का कारण यह है कि इजरायल ने तुर्किए के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था और अमेरिका ने उसका पूर्ण समर्थन किया था. इसके साथ ही तुर्किए ने भी इसका करारा जवाब दिया और युद्ध छिड़ गया. इस युद्ध से तुर्किए और इजरायल दोनों को काफी नुकसान हुआ. इसी दौरान तुर्किए ने GAZAP का सफल परीक्षण करके अपनी ताकत और बढ़ा ली है.

तुर्किए ने बढ़ाई सैन्‍य ताकत

पिछले कुछ सालों में तुर्किए ने अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया है. ऐसे में सैन्‍य तकनीक के विकास से लेकर रक्षा नीति तक, उसने काफी तेजी से आगे की ओर कदम बढ़ाया है. इजरायल के हमले के बाद तुर्किए ने मिसाइल, नौसेना के जहाज और एयरक्राफ्ट समेत कई और सेक्टर्स में काम किया.

 इसे भी पढ़ें :- ‘जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई’, ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा को लेकर बोले किरेन रिजिजू

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This